बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले अलीनगर सीट से उम्मीदवार और मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से जुड़ा ‘ब्लू प्रिंट विवाद’ तेजी से फैल रहा है, लेकिन मैथिली ठाकुर ने इस मामले पर साफ कहा कि यह सब उनकी छवि खराब करने की सोची-समझी कोशिश है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कुछ लोग झूठा एजेंडा चलाकर उन्हें कमजोर दिखाना चाहते हैं, लेकिन असली जवाब जनता वोट के जरिए देगी। एबीपी न्यूज से बातचीत में मैथिली ने कहा कि अलीनगर की जनता उन्हें अपनी बेटी की तरह प्यार और भरोसा देती है, यही उनका सबसे बड़ा बल है। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि वे अपने जन्मस्थान बेनीपट्टी से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन जैसे ही उन्हें अलीनगर भेजा गया, यहां के लोगों ने उन्हें खुले दिल से अपनाया। उन्होंने कहा—“अलीनगर अब मेरा घर है, यहां की जनता ने मुझे सम्मान दिया है। मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं से भी बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि वोट देना सिर्फ अधिकार नहीं, लोकतंत्र की जिम्मेदारी भी है। सरकार हर सुविधा देती है, इसलिए घर से निकलकर मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से डरने की जरूरत नहीं है, सच और जनता की उम्मीदें हमेशा जीतती हैं।
Bihar Legislative Assembly Election 2025 मैथिली ठाकुर ने किया जीत का दावा
-
By DigitalDesk
- Categories: पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
- Tags: #MaithiliThakur #BiharElections2025 #Alinagar #VotingAppeal #PoliticsNews #ElectionUpdates #LiveIndiaNews
Related Content
एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो
By
DigitalDesk
November 5, 2026
बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!
By
DigitalDesk
November 5, 2026
ढाका में बांग्लादेश-चीन पार्टी एवं राज्य शासन अनुसंधान केंद्र की स्थापना
By
DigitalDesk
November 5, 2026