छठ पर्व कि शुरूआत हो चूकी है। छठ के इस पावन अवसर के बीच बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। शारदा सिन्हा दिल्ली कइ एम्स में भर्ती है। बिहार कोकिला यानि बिहार कि कोयल की उपाधि से सम्मनित लोक गीत गायिका शारदा सिन्हा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बानी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
*काफी समय से तबीयत खराब
पिछले महीने शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर का ब्रेन हेमरेज के चलते देहांत हो गया। इसके बाद से ही शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी और लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने बताया की शारदा सिन्हा 2017-18 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित है। इस दौरान उनका इलाज लगातार मुंबई और दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
*पीएम मोदी ने किया था फोन…हाल जाना
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने कहा, “लगातार फोन बज रहा है। हम सब इस बात से ज़्यादा परेशान है कि गलत खबर आ रही है। अभी शारदा जी वेंटिलेटर पर है। मेरी उनसे मुलाकात हुई है और वो अभी लड़ रही है। दर जरूर बना हुआ है लेकिन वो अभी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया था। उन्होंने मां का हाल जाना। मुझसे बात की। एम्स के डायरेक्टर से बात की। उन्होंने मुझसे पूछा की शारदा जी कैसी है? मैंने उन्हें सारी जानकारी दी। इसपर उन्होंने कहा की छठी मैया कृपा करेंगी, आप संयम बनाकर रखे। उन्होंने मुझे हौसला दिया। मुझे बहुत खुशी हुई।”
*शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह
उधर दूसरी ओर सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर वायरल हो रही है। इसपर अंशुमान ने कहा कि आप लोग तरफ रहिए। गलत न्यूज़ को मत देखिए। कुछ लोग मेरी जानकारी में हैं जिनको गलत न्यूज़ फैलाने में मजा आता है। ये वक्त निगेटिव न्यूज़ फैलाने का नहीं है। वो जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं। जो होगा मैं खुद अपडेट दूंगा। मां अभी हैं और वो लड़ रही हैं।
*शारदा सिन्हा और छठ
शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 में हुआ था। वह एक भारतीय लोक और शास्त्रीय गायिका हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाली , वह मुख्य रूप से मैथिली और भोजपुरी भाषा में गाती हैं और उन्हें बिहार कोकिला , बिहार की कोयल कहा जाता है। उन्होंने मैथिली लोकगीत गाकर अपने करियर की शुरुआत की। सिन्हा भोजपुरी , मैथिली , मगही और हिंदी में गाती हैं। शारदा सिन्हा ने “विवाह गीत”, “छठ गीत” जैसे कई क्षेत्रीय गीत गाए हैं। वह नियमित रूप से छठ पूजा उत्सव के दौरान प्रदर्शन करती हैं। शारदा सिन्हा ने हिट फिल्म मैंने प्यार किया में “काहे तो से सजना”, बॉलीवुड फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2 से “तार बिजली” और बॉलीवुड फिल्म चारफुटिया छोकरे से “कौन सी नगरिया” गाना भी गाया।
1991 में, उन्हें संगीत में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्हें 2018 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।