बिहारवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पूर्णिया एयरपोर्ट से 15 सितंबर से कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। अब पूर्णिया से कोलकाता की दूरी सिर्फ़ 70 मिनट में तय की जा सकेगी।
पूर्णिया से कोलकाता तक हवाई सफर सिर्फ़ 70 मिनट में
15 सितंबर से शुरू होगी इंडिगो की सीधी उड़ान, न्यूनतम किराया ₹3115
बिहार का चौथा एयरपोर्ट
पूर्णिया एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यह बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा।
इस एयरपोर्ट की शुरुआत से सीमांचल, सीमावर्ती पश्चिम बंगाल और नेपाल जाने वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा।
फ्लाइट शेड्यूल
फ्लाइट नंबर 6E 7924 – पूर्णिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और 1:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी फ्लाइट नंबर 6E 7925 – कोलकाता से दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगी और 3:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन – सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी।
कितना होगा किराया?
इंडिगो की वेबसाइट पर बुकिंग के अनुसार, पूर्णिया से कोलकाता के लिए न्यूनतम किराया ₹3115 तय किया गया है। यह किराया शुरुआती ऑफ़र के रूप में है और यात्रा की तारीख़ व सीट उपलब्धता के आधार पर बदल भी सकता है।
अहमदाबाद के बाद कोलकाता की कनेक्टिविटी
कुछ दिनों पहले पूर्णिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान हुआ था। अब कोलकाता को सीधी उड़ान से जोड़ने के बाद यात्रियों के पास और विकल्प उपलब्ध हो जाएंगे।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
सीमांचल के लोगों को अब हवाई सफर के लिए पटना या बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोलकाता जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। नेपाल और बंगाल बॉर्डर क्षेत्र के यात्रियों को भी सुगमता मिलेगी।





