Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार चुनाव रिजल्ट 2025: NDA को प्रचंड बढ़त, लेकिन एक सवाल— अगला मुख्यमंत्री कौन?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 14, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Bihar Election Result 2025 NDA has a huge lead but one question who will be the next Chief Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार चुनाव रिजल्ट 2025: NDA को प्रचंड बढ़त, लेकिन एक सवाल— अगला मुख्यमंत्री कौन?

बिहार चुनाव रिजल्ट 2025: NDA को प्रचंड बढ़त, लेकिन एक सवाल— अगला मुख्यमंत्री कौन?

Related posts

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026
अफगानिस्तान पर पहले ही दिन टूटा भारतीय बल्लेबाजों का कहर, कप्तान शुभमन गिल के शतक से मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

अफगानिस्तान पर पहले ही दिन टूटा भारतीय बल्लेबाजों का कहर, कप्तान शुभमन गिल के शतक से मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

June 6, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ ला दिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, NDA 243 में से 189 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि विपक्षी महागठबंधन सिर्फ 43 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। इन रुझानों से यह साफ हो रहा है कि बिहार में NDA ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

लेकिन इस प्रचंड बढ़त के बीच एक सवाल फिर गूंज रहा है

क्या नीतीश कुमार फिर होंगे बिहार के मुख्यमंत्री?

लगभग दो दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार कई चुनौतियों और सवालों के बीच चुनाव लड़ रहे थे। उनकी स्वास्थ्य स्थिति, उम्र और लोकप्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। NDA की भारी बढ़त के बावजूद यह सवाल कायम है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता संभालेंगे?

अमित शाह के बयान से मचा सियासी बवाल
पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल तब मची जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा “Nitish will lead our election campaign… चुनाव के बाद NDA विधायक अपने नेताओं का चयन करेंगे और फिर मिलकर तय करेंगे कि सरकार की कमान किसके हाथ में होगी।” इस बयान को विपक्ष ने तुरंत हाथों-हाथ लपक लिया। कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा “नीतीश नहीं बनेंगे CM, अमित शाह ने कर दिया साफ। इसके बाद लगभग हर विपक्षी दल ने इस बयान को इस तरह पेश किया कि बीजेपी नीतीश के नाम पर साफ समर्थन देने को तैयार नहीं है।

BJP का पलटवार: कहा– बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

विवाद बढ़ने के बाद BJP की ओर से पूरा वीडियो जारी किया गया और विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगा। पार्टी ने जोर देकर कहा कि शाह का बयान सामान्य प्रक्रिया का जिक्र था, जिसे विपक्ष ने अपनी सुविधा के हिसाब से पेश किया।

NDA के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी सामने आए। उन्होंने कहा “शाह जी ने सिर्फ चुनाव बाद नेता चुनने की संसदीय प्रक्रिया बताई है। इसमें किसी भ्रम की जरूरत नहीं है।”

PM मोदी का साफ संकेत— NDA के CM नीतीश ही होंगे

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली बिहार चुनाव रैली में साफ कह चुके हैं कि “नीतीश कुमार NDA के मुख्यमंत्री चेहरे हैं और उनकी अगुवाई में NDA रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगा। पीएम मोदी ने 2005 के बाद नीतीश के शासन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा “लगभग एक दशक तक UPA सरकार ने बिहार के विकास में बाधा डाली। लेकिन इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश मिलेगा।”

विपक्ष का दावा— वोट गिनती के बाद BJP बदलेगी चेहरा

पीएम मोदी की साफ घोषणा के बावजूद RJD और महागठबंधन लगातार कह रहे हैं कि बीजेपी चुनाव के बाद नीतीश को हटाने की योजना बना चुकी है। तेजस्वी यादव कई बार कह चुके हैं दिल्ली में फैसला हो चुका है, नीतीश को अब मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया जाएगा।

NDA सहयोगियों की भी मांग— भ्रम दूर करे गठबंधन

NDA के अंदर भी कुछ आवाजें उठी हैं। HAM(S) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गठबंधन को चुनाव से पहले अपने सीएम उम्मीदवार को औपचारिक रूप से घोषित कर देना चाहिए ताकि किसी तरह की गलतफहमी न रहे। उन्होंने यह भी कहा INDIA गठबंधन में भ्रम इसलिए फैला क्योंकि वे सीट शेयरिंग तक तय नहीं कर सके। NDA को स्पष्टता रखनी चाहिए। इसी बीच RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इन अटकलों को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा नीतीश कुमार ही NDA के मुख्यमंत्री चेहरे हैं। चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और सरकार भी वही नेतृत्व करेंगे।

प्रशांत किशोर का दावा— JD(U) का पतन तय, नीतीश नहीं लौटेंगे

NDA से बाहर खड़े जन सुराज आंदोलन के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) लगातार दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उनका कहना है “JD(U) 25 सीटें भी मुश्किल से जीत पाएगी। नीतीश physically tired, mentally retired हो चुके हैं। PK का यह बयान चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में रहा और शुरुआती रुझानों में जन सुराज के कुछ सीटों पर बढ़त ने इस बहस को और तेज कर दिया था।

NDA की ऐतिहासिक जीत तय, लेकिन कुर्सी की कुंजी का इंतज़ार

शुरुआती रुझानों ने यह लगभग स्पष्ट कर दिया है कि NDA बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। लेकिन इस भारी जीत के बीच मुख्यमंत्री कौन होगा— यही सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल बना हुआ है। नीतीश कुमार का अनुभव और प्रधानमंत्री का समर्थन उनके पक्ष में है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चल रही हलचल और NDA के भीतर की अलग-अलग आवाजें इस सस्पेंस को और बढ़ा देती हैं। अब निगाहें नतीजों और फिर NDA की औपचारिक बैठक पर टिक गई हैं— क्या नीतीश फिर लौटेंगे, या बिहार की सत्ता में होगा बड़ा उलटफेर?

Post Views: 465
Tags: #Bihar Election Result 2025#NDA has a huge lead but one question who will be the next Chief Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version