Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महिला मतदाता किस पार्टी पर जताएंगी भरोसा? आधी आबादी का किसे मिलेगा पूरा साथ

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Bihar election fever Which party will women voters trust
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महिला मतदाता किस पार्टी पर जताएंगी भरोसा? आधी आबादी का किसे मिलेगा पूरा साथ

बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव महज राजनीतिक दलों की जंग नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और उनके भविष्य को तय करने वाला निर्णायक मोड़ भी है। आधी आबादी के वोट जिस ओर झुकेंगे, उसी ओर सत्ता का पलड़ा भारी होगा। यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां आर्थिक पैकेज और नकद ट्रांसफर के जरिए महिला वोटरों को साधने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जमीन और संपत्ति पर महिलाओं का मालिकाना हक दिलाने का वादा कर रही हैं। सवाल यही है कि महिला मतदाता किस विचारधारा और किस वादे पर भरोसा करेंगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएम मोदी का 10 हज़ारी दांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जरिए महिला वोटरों पर बड़ा दांव खेला है। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में सीधे 10-10 हज़ार रुपये ट्रांसफर किए गए। नकद ट्रांसफर का यह कदम बिहार जैसी आर्थिक रूप से पिछड़े राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। इस योजना को एनडीए की तरफ से ‘गेमचेंजर’ बताया जा रहा है। जानकार इसे मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना और महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहिन जैसी योजनाओं की तर्ज पर मानते हैं। मोदी ने इस मौके पर कहा कि “नीतीश और मैं बिहार की महिलाओं के दो भाई हैं”। उन्होंने यह भी इशारा किया कि आगे चलकर इस सहायता को 2 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है।

नीतीश कुमार पर महिलाओं का भरोसा

नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से महिलाओं की राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। उनकी योजनाओं ने उन्हें महिलाओं का ‘भरोसेमंद नेता’ बनाया है। छात्राओं को साइकिल और वर्दी देने से शिक्षा में भागीदारी बढ़ी। पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण मिला। शराबबंदी ने कई घरों में घरेलू हिंसा और पैसों की बर्बादी रोकी। इन्हीं कदमों का नतीजा है कि हालिया सर्वे के मुताबिक नीतीश महिलाओं के बीच अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजस्वी यादव से 32% आगे हैं। 20 साल सत्ता में रहने के बावजूद ऐसा समर्थन भारतीय राजनीति में दुर्लभ है। यही महिला वोट बैंक बार-बार एनडीए को जीत दिलाता रहा है।

प्रियंका गांधी की ‘मौन क्रांति’

दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बिहार की सियासत में नया नैरेटिव ला रही हैं। पटना के सदाकत आश्रम और मोतिहारी में उन्होंने भूमिहीन परिवारों को 3 से 5 डिसमिल जमीन देने और उसका मालिकाना हक महिला के नाम करने का वादा किया।
यह वादा सिर्फ चुनावी नारेबाजी नहीं बल्कि संपत्ति के अधिकारों से जुड़ा गहरा सशक्तिकरण है। बिहार जैसे राज्य में जहां जमीन सामाजिक प्रतिष्ठा और सुरक्षा का प्रतीक है, वहां यह कदम महिलाओं को सिर्फ आर्थिक भागीदारी नहीं, बल्कि समाज में ठोस पहचान देगा। प्रियंका ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए पूछा कि “20 साल से सत्ता में रहने के बाद अचानक चुनाव से पहले 10 हज़ार क्यों दिए जा रहे हैं? क्या यह हर महीने मिलेगा?” उन्होंने महिलाओं से कहा कि “सरकार से पैसा ले लो, लेकिन वोट उसी को दो जो आपकी जिंदगी बदलने का इरादा रखता हो।”

महिला वोटरों की निर्णायक भूमिका

बिहार की चुनावी राजनीति में महिला मतदाता लगातार निर्णायक साबित हुई हैं। एनडीए ने जब-जब महिलाओं पर केंद्रित योजनाएं चलाईं, उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला। लेकिन इस बार समीकरण बदले हुए हैं।

मोदी-नीतीश की जोड़ी सीधी आर्थिक मदद और रोजगार के अवसर का वादा कर रही है। प्रियंका गांधी संपत्ति और जमीन के मालिकाना हक से पीढ़ीगत सुरक्षा का भरोसा दे रही हैं। तेजस्वी यादव और महागठबंधन जातीय समीकरणों और युवा वोटरों पर दांव खेल रहे हैं, लेकिन महिला वोटरों की पसंद उनके लिए अभी भी पहेली बनी हुई है। इस चुनाव का असली सवाल यह नहीं होगा कि महिलाएं किस नेता को चुनेंगी, बल्कि यह होगा कि वे किस विचारधारा—नकद सहायता, सामाजिक सुधार या संपत्ति अधिकार—को ज्यादा टिकाऊ मानती हैं।

बिहार में महिला वोटों की महाभारत

नवंबर 2025 के चुनाव में आधी आबादी का फैसला न सिर्फ नई सरकार बनाएगा, बल्कि आने वाले दशक की राजनीति की दिशा भी तय करेगा। अगर महिलाएं नीतीश के साथ खड़ी रहीं तो यह उनकी अब तक की नीतियों की जीत होगी। अगर नकद ट्रांसफर का असर दिखा तो मोदी की ‘डायरेक्ट बेनिफिट’ पॉलिटिक्स की सफलता मानी जाएगी। और अगर महिलाएं प्रियंका के वादे को गंभीरता से लेंगी तो कांग्रेस को बिहार में अप्रत्याशित संजीवनी मिल सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनाव में महिला वोटरों की चुप्पी और उनका अंतिम फैसला ही किंगमेकर साबित होगा। बिहार चुनाव की असली लड़ाई इस बार जातीय समीकरणों से ज्यादा महिला वोटरों के इर्द-गिर्द घूम रही है। मोदी-नीतीश नकद सहयोग और विकास योजनाओं पर भरोसा कर रहे हैं, जबकि प्रियंका गांधी जमीन और मालिकाना हक जैसे गहरे सशक्तिकरण के मुद्दे उठा रही हैं। आधी आबादी का फैसला न केवल नई सरकार का गठन करेगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि आने वाले वर्षों में बिहार की राजनीति ‘नकद सहयोग’ पर चलेगी या ‘जमीन और अधिकार’ पर। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 328
Tags: #Bihar Assembly Elections 2025#Which party do you trust?#Who will get the full support of half the population?#WomenWomen
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version