Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार चुनावी रणक्षेत्र में सियासी गर्माहट: अमित शाह बेतिया-पटना में बैठक करेंगे, प्रियंका गांधी शुरू करेंगी अधिकार यात्रा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 26, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
bihar election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार चुनावी रणक्षेत्र में सियासी गर्माहट: अमित शाह बेतिया-पटना में बैठक करेंगे, प्रियंका गांधी शुरू करेंगी अधिकार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनावों के चलते राज्य में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। @Union Home Minister Amit Shah केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और @Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से बिहार दौरे पर हैं, और दोनों पार्टियों ने चुनावी रफ्तार बढ़ा दी है।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

अमित शाह का दौरा और बीजेपी की रणनीति

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शाह का कार्यक्रम काफी व्यस्त है और इसमें राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों में बैठकें शामिल हैं। वह सुबह कोलकाता से कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे और दोपहर 2.30 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए बेतिया जाएंगे।

बेतिया में शाह दोपहर तीन बजे बीजेपी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने और पार्टी के प्रत्याशियों को अंतिम दिशा देने के लिए आयोजित की गई है।

शाह शाम 5.15 बजे बेतिया से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे प्रदेश बीजेपी कार्यालय जाएंगे और विधानसभा चुनाव को लेकर हाई लेवल मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद शाह पटना में ही रात भर ठहरेंगे।

27 सितंबर का कार्यक्रम

अमित शाह 27 सितंबर को दो और क्षेत्रीय बैठकों में शामिल होंगे। वह सुबह 11.30 बजे समस्तीपुर के सरायरंजन में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे वह अररिया के फारबिसगंज में क्षेत्रीय बैठक करेंगे। शाम 4.30 बजे अररिया से पूर्णिया एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बीजेपी ने इस बार बिहार में अपनी रणनीति काफी मजबूत रखी है। पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल को सह-प्रभारी बनाया गया है। जानकारों के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान को बिहार में उतारना पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा है, ताकि प्रदेश में चुनावी तैयारियों को तीव्र गति मिल सके।

विश्लेषकों का मानना है कि अमित शाह के दौरे का उद्देश्य न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सक्रिय करना है, बल्कि स्थानीय मुद्दों और क्षेत्रीय मतदाताओं की प्राथमिकताओं को समझना भी है।

प्रियंका गांधी का आज अधिकार यात्रा अभियान

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा @Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra भी आज बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत पटना से की। प्रियंका सुबह 11.15 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे सदाकत आश्रम गईं। सदाकत आश्रम में प्रियंका महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रियंका ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। महिला संवाद कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी पटना से मोतिहारी के लिए रवाना होंगी। मोतिहारी में गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सभा में उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे और स्थानीय मुद्दों को जनता के सामने रखेंगी। विश्लेषकों के अनुसार, प्रियंका गांधी का अधिकार यात्रा अभियान महिलाओं और युवा मतदाताओं पर खास ध्यान केंद्रित करता है। कांग्रेस ने इसे चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है।

चुनावी सियासत और प्रभाव

बिहार विधानसभा चुनाव के नज़दीक आने के साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने रणनीतिक रूप से पार्टी के शीर्ष नेताओं को बिहार भेजा है ताकि चुनावी तैयारी को गति मिल सके। वहीं, कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को जोड़कर अपने चुनाव अभियान को व्यापक बनाने की कोशिश कर रही है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस दौरे के दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं की गतिविधियाँ मतदाताओं के मनोविज्ञान पर असर डालेंगी। क्षेत्रीय बैठकों और जनसभाओं के माध्यम से स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को उजागर किया जाएगा।
बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की यह दौड़ बिहार की राजनीतिक तस्वीर को बदलने की संभावना रखती है।

आगामी दिनों में चुनावी कार्यक्रम, रैलियों और जनसभाओं की संख्या बढ़ सकती है

26 सितंबर 2025 के दिन बिहार चुनावी रणक्षेत्र में राजनीतिक हलचल के लिए यादगार साबित हो सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे से दोनों पार्टियों ने अपनी चुनावी रफ्तार बढ़ा दी है। बीजेपी अपने क्षेत्रीय बैठकों और हाई लेवल रणनीति के माध्यम से चुनाव तैयारियों को पुख्ता कर रही है, जबकि कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को जोड़कर अधिकार यात्रा के जरिए अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रही है। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में इन दौरों और बैठकों का प्रभाव मतदाताओं के फैसले पर साफ दिखेगा। दोनों पार्टियां हर वर्ग और क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास में जुटी हैं। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 332
Tags: #Amit Shah will hold a rally in Bettiah#BiharElections#PriyankaGandhi will launch the Adhikar Yatra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version