बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) इस बार पहले की तुलना में दिलचस्प होते दिखाई दे रहे हैं. वैसे तो मुख्य मुकाबला बीजेपी (BJP) के एनडीए (NDA) गठबंधन औऱ आरजेडी(RJD) , कांग्रेस के महागठबंधन के बीच है। इन सबके बीच इस बार पीके(PK) की जनसुराज सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। वहीं औवेसी फेक्टर को भी कम नहीं आंका जा सकता है। औवेसी (AIMIM) और पीके(PK) भी जीत के समीकरणों को बदल सकते हैं। पिछली बार के चुनाव में औवेसी फैक्टर का असर देखने को मिला था। औवेसी की नजर अल्पसंख्यक वोटर पर है और बिहार के दोनों ही मुख्य दलों में अल्पसंख्यक वोटों के साथ राजनैतिक समीकरण जुटाने और वोट बैंक कैश कराने की होड़ लगी रहती है। ऐसे में एआईएमआईएम(AIMIM) की मौजूदगी दोनों ही दलों के लिए चुनौती साबित हो सकती है। पिछली बार कटिहार और किशनगंज जैसे इलाके में औवेसी की पार्टी ने पांच सीटों पर कब्जा किया हांलाकि इनमें से चार विधायकों ने पार्टी छोड़कर आरजेडी का झंडा उठा लिया। वही प्रशांत कुमार की जनसुराज पार्टी भी इस बार के चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। अगर ऐसा होता है तो दोनों ही दलों के वोट कटने की आशंका बनी रहेगी। दरअसल जनसुराज पार्टी ने उपचुनावों में अपने उम्मीदवार उतार के कोई सीट तो हासिल नहीं कि लेकिन जनसुराज के चलते आरजेडी के हाथ से कई परंपरागत सीटें निकल गईं। बिहार ( Bihar Assembly Election 2025) चुनाव साल के अंत में है ऐसे मे चुनावी चौसर बिछने पर ही कौन सी पार्टी क्या चाल चल रही है ये पता चलेगा।
Bihar Election 2025 PK और ओवैसी पलट सकते हैं सारे चुनावी समीकरण!
-
By DigitalDesk
- Categories: स्पेशल
- Tags: #Bihar Assembly Election 2025#Prashant Kishor
Related Content
टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला
By
DigitalDesk
March 2, 2026
ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है...जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि
By
DigitalDesk
February 28, 2026
Indian Railways: ने तकनीकी के सहारे सफर को और बनाया आसान भारतीय रेल्वे इस तरह से ट्रेन में करेगी भीड मैनेजमेंट
By
DigitalDesk
February 21, 2026
2026–27 की राष्ट्रीय राजनीति का ट्रेलर हैं राज्यसभा की 37 सीटों पर होने वाले चुनाव
By
DigitalDesk
February 21, 2026
1 अप्रैल 2026 से देशभर में लागू होगा आयकर को लेकर ये नया कानून...जानें इसकी बारिकियां
By
DigitalDesk
February 21, 2026