पहला चरण नजदीक, चुनावी मैदान में बढ़ा घमासान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण अब कुछ ही दिनों दूर है। अगले हफ्ते वोटिंग होनी है, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राज्यभर में जनसभाओं और रैलियों का दौर जारी है। हर पार्टी जनता को लुभाने के लिए अपने-अपने वादों और घोषणाओं के साथ मैदान में उतर चुकी है।
मोकामा हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव
मोकामा में हुई हत्या को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम है। जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
समस्तीपुर में नीतीश कुमार की विशाल रैली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे और एनडीए सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरेगी।
मुंबई: बच्चों को छुड़ाने में पुलिस की फायरिंग, आरोपी की मौत
मुंबई के पवई इलाके में बच्चों को बंधक बनाने की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई में आरोपी रोहित आर्य मारा गया। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ नहीं थी, बल्कि बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में गोली चलाई गई थी।
धामी का राहुल गांधी पर पलटवार
राहुल गांधी के एक बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी माताएं-बहनें जो व्रत रखती हैं, उस पर टिप्पणी करना उनका संस्कारहीन व्यवहार दिखाता है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं का अपमान पूरे राज्य का अपमान है।
छपरा में मोदी का हमला: RJD-कांग्रेस घुसपैठियों की रखवाली में व्यस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को आधुनिकता से जोड़ रही है। वहीं, आरजेडी और कांग्रेस जैसी पार्टियां सिर्फ वोट बैंक की राजनीति में डूबी हैं।
बहराइच हादसे पर योगी का संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में नाव पलटने की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
नवी मुंबई में बढ़ी सुरक्षा: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के बाद सख्ती
इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद, नवी मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विश्व कप के बाकी मैचों के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।