Bihar Assembly Elections 2025 : की तैयारियां तेज़, चुनाव आयोग की टीम पहुंची पटना; दो अहम तारीखों घोषित!
चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंची
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 Bihar Assembly Elections 2025 को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की नौ सदस्यीय टीम पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने टीम का स्वागत किया। टीम के दौरे का उद्देश्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना और व्यवस्थाओं को समय रहते पुख्ता करना है।
अधिकारियों के साथ अहम बैठकें
पटना पहुंचने के बाद टीम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वोटर लिस्ट अपडेट, बूथ प्रबंधन, ईवीएम की उपलब्धता, सुरक्षा इंतजाम और लॉजिस्टिक सपोर्ट जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 की घोषणा
चुनाव आयोग की टीम ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 कराने का निर्णय लिया है। यह पुनरीक्षण प्रक्रिया आगामी विधानसभा चुनावों में निष्पक्ष और सटीक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जाएगी। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।
राजनीतिक दलों को निर्देश और सहयोग की अपील
पटना में आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। उन्हें चुनाव आयोग की दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया और विशेष पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील की गई। साथ ही सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
जिला स्तर पर भी चलेगा अभियान
बिहार के सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों और चुनाव अधिकारियों के साथ बैठकें की गई हैं। इन बैठकों में मतदाता सूची को शुद्ध करने, नए वोटरों का नाम जोड़ने और पुरानी गलतियों को सुधारने की दिशा में रूपरेखा तैयार की गई है।