
बिहार में चुनावों के पहले सीट शेयरिंग पर सभी की नजर टिकी है। दोनों ही गठबंधनों ने फिलहील सीट शेयरिंग को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस बीच RJD तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। तेजस्वी ने दावा किया कि RJD सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर के कांटी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कही।
कांग्रेस पर दबाव बनाने की है रणनीति
तेजस्वी यादव के इस बयान को कांग्रेस पर दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल महागठबंध में सी एम चेहरे को लेकर पेंच फंसा है। RJDसुप्रीमों लालू प्रसाद यादव कई मंचो से कई बार तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम फेस प्रोजेक्ट कर चुके हैं। ऐसे में तेजस्वी के बयान को कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस को समर्थन दे रहे सांसद पप्पू यादव को दिल्ली बुलाया गया। पप्पू यादव का दिल्ली का बुलावा कांग्रेस पार्टी की ओर से था। अटकलें है कि कांग्रेस पार्टी औऱ पप्पू यादव के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई बातचीत हुई होगी। यही वजह है कि तेजस्वी ने आज 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। इसके बाद तेजस्वी ने RJD लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की उपल्बिधां गिनाई । खास बात ये रही कि तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि “हम फिर आऐंगे।” उन्होंने कहा कि आप समझ लीजिए बिहार की हर सीट पर तेजस्वी चुनाव लड़ रहा है। तेजस्वी के इस बयान के सियासी हलको में कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।




