बिहार से बेहद दुखद खबर आ रही है। यहां बिहार कांग्रेस नेता शकील अहमद के बेटे ने खुदकुशी कर ली। उनका शव पटना स्थित एमएलसी आवास पर फांसी पर लटकते मिला है। प्रारंभि जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सचिवालय डीएसपी ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है।
- MLC आवास में फांसी पर लटकता मिला शव
- कांग्रेस नेता शकील अहमद के बेटे ने की आत्महत्या
- MLC आवास पर की अयान ने खुदकुशी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटना में शकील अहमद खान सरकारी आवास में रहते हैं। जहां से उनके बेटे अयान कुरैसी का शव फांसी से झूलता हुआ मिला है। माना जा रहा है कि अयान ने खुदकुशी की है, लेकिन इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जताया दुख
वहीं पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शकील अहमद के बेटे की आत्महत्या किये जाने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर दी। सांसद यादव ने लिखा वे एक अत्यंत ही दुःखद सूचना से मर्माहत है।। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मेरे मित्र डॉ.शकील अहमद खान साहब के इकलौते बेटे का असामयिक निधन हो गया। सांसद ने लिखा उनकी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है। लेकिन एक पिता माता के लिए इस तरह के मामलों में ढांढस के उनके पास कोई शब्द नहीं है। अल्लाह ईश्वर।” बता दें शकील अहमद बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। उनके बेटे अयान की उम्र 18 साल थी। बताया जाता है कि शकील अहमद फिलहाल बिहार से बाहर गए हुए हैं। परिवारजनों ने उन्हें फोन कर इस दुखद घटना की सूचना दे दी है।
सरकारी आवास के कमरे में मिला शव
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद अपने पूरे परिवार के साथ पटना स्थित सरकारी आवास में ही रहते हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार 2 फरवरी की रात को परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में खाना खाया थ। इसके बाद सभी अपने-अपने रुम में सोने के लिए चले गए। अयान ने भी खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में चला गया था। लेकिन सुबह परिवार के लोग जागे और जब अयान में कमरे में देखा तो हड़कंप मच गया। जहां आयन का शव फांसी से लटक रहा था। वहीं घटना के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित किया गया। इसके बाद सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस के बड़े अधिकारी शकील अहमद के निवास पर पहुंचे। इसके साथ ही FSL की टीम भी मौके पहुंची। फिलहाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच क रही है।
(प्रकाश कुमार पांडेय)