Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार के सीएम नीतीश ने लालू के ऑफर पर दिया ये दो टूक जवाब….कहा अब इधर-उधर नहीं

DigitalDesk by DigitalDesk
January 5, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
बिहार के सीएम नीतीश ने लालू के ऑफर पर दिया ये दो टूक जवाब….कहा अब इधर-उधर नहीं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के सीएम नीतीश ने लालू के ऑफर पर दिया ये दो टूक जवाब….कहा अब इधर-उधर नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। कार्यक्रम के तहत सीएम सुबह रामदयालु नगर पहुंचे। जहां उन्होंने रामदयालु आरओबी के साथ बागमती नदी पर अतरार हथौड़ी औराई हाइ लेवल ब्रिज ही नहीं दीघरा रामपुर साह रिंग रोड के नक्शा और डीपीआर का अवलोकन किया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • प्रगति यात्रा पर मुजफ्फरपुर पहुंचे नीतीश कुमार
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले
  • ‘अब इधर-उधर नहीं होंगे’
  • लालू प्रसाद के ऑफर पर दिया दो टूक जवाब
  • हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे
  • लेकिन अब उन्हें कहीं नहीं जाना है
  • अब हम हमेशा साथ रहेंगे
  • बिहार के साथ-साथ देश का विकास करेंगे
  • बिहार के सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास पर काम कर रहे

प्रगति यात्रा के तहत रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को जल्द परियोजनाओं को शुरू करने के निर्देश दिये हैं। करीब 10 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री दीघरा रामपुर साह जा पहुंचे। जहां रिंग रोड निर्माण स्थल का उन्होंने निरीक्षण किया।इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के महागठबंधन में शामिल होने के ऑफर को ठुकराते हुए कहा कि गलती से दो बार उनके साथ चले गए थे। अब कभी इधर उधर नहीं जाएंगे।

सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री को भी रोक दिया,पैदल जाने को हुए विवश

इससे पहले उन्होंने कई बातों को इशारों ही इशारों में कहा। बता दें जिला प्रशासन की ओर से यहां सीएम के आगमन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किया गया था। भगवानपुर गोलंबर से हाजीपुर की ओर आने वाली लेन को सुबह से ही बंद कर दिया गया था। यहां तक कि बिहार राज्य सरकार के ही मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और एलएलसी दिनेश सिंह के काफिले को भी मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। ऐसे में मंत्री को कार्यक्रम स्थल तक पैदल ही जाना पड़ा।

बच्चों ने सुनाई नीतीश को कविता

प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और मंत्री विजय चौधरी के अतिरिक्त राज्य के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।। दीघरा रामपुर साह निरीक्षण करने के बाद सीएम नीतीश नरौली पहुंचे। नरौली में सीएम नीतीश कुमार ने पंचायत सरकार भवन और पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
सीएम ने नरौली में जीविका दीदियों के स्टॉल पर जाकर उनसे उनके कार्यों की जानकारी हासिल की। नरौली में ही सीएम ने एक आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा भी लिया। जहां बच्चों ने सीएम को स्वागत कविता सुनाकर किया।

वहीं मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हमारी सरकार की ओर से महिलाओं के विकास के लिए काफी काम किया गया है। उन्होंने यहां एक बार फिर जोर देते हुए कहा कि दो बार गलती से उधर चले गए थे। अब वे पुराने साथी के पास वापस लौट आए हैं। अब कभी इधर उधर नहीं जाएंगे। नीतीश ने आरोप लगाया कि महागठबंधन के दलों ने महिलाओं के हित में कोई काम नहीं किया। उन लोगों के समय शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। अब महिलाओं का चेहरा देखिए कि कैसा दिख रहा है। अब हमारी बिहार के सभी वर्गों के लोगों के लिए बहुत काम किया है।

Post Views: 437
Tags: #responded to Lalu Prasad offerBihar Chief Minister Nitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version