Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार जातीय जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई, जाति-आधारित सर्वेक्षण के संवैधानिक अधिकार पर सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Bihar caste census Supreme Court hearing
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। जिस पर आज शुक्रवार 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय बिहार में जाति-आधारित सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया था। ऐसे में 6 अक्टूबर का दिन तय किया गया।

  • जातिगत जनगणना कराने वाला बिहार देश में पहला राज्य
  • गांधी जयंती पर जारी की गई थी रिपोर्ट
  • जातिगत जनगणना को दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
  • जाति-आधारित सर्वेक्षण शुरू करने की संवैधानिक अधिकार पर सवाल
  • संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन का लगाया आरोप
  • जातिगत जनगणना की रिपोर्ट में चौकाने वाले आंकड़े
  • बिहार में ईबीसी की आबादी करीब 36.01 प्रतिशत
  • ओबीसी 27 प्रतिशत, अजा 19.65 प्रतिशत
  • अजजा की आबादी महज 1.68 प्रतिशत
  • बिहार राज्य की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक
  • ऊंची जातियों की आबादी करीब 15.52 प्रतिशत

बता दें पिछली सुनवाई में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एसवीएन. भट्टी की खंडपीठ ने इस संबंध में आदेश दिया था कि मामले को शुक्रवार 6 अक्टूबर की वाद सूची से इसे नहीं हटाया जाएगा। बता दें आदेश में यह भी जिक्र किया गया था कि बिहार सरकार ने गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को जाति-आधारित सर्वेक्षण डेटा जारी किया था। वहीं याचिकाकर्ता ने सबसे बड़ी अदालत को बताया कि बिहार सरकार ने जाति सर्वेक्षण डेटा प्रकाशित कर दिया है। जिस इस पर अब जल्द सुनवाई की जानी चाहिए। इसके बाद कोर्ट की ओर से मामले की सुनवाई 6 अक्टूबर को तय की दी गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जनगणना कर केंद्र सरकार के विशेष अधिकार को छीना

बिहार जातिगत जनगणना को लेकर अखिलेश कुमार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। उनके वकील तान्या श्री ने यह याचिका दायर की है। याचिकाओं में से एक में जाति-आधारित सर्वेक्षण करने के बिहार सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। इन याचिकाओं को पटना उच्च न्यायालय की ओर से खारिज करने का विरोध किया गया। बता दें हाईकोर्ट का आदेश 1 अगस्त को जारी हुआ था। ऐसे में याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया था कि बिहार राज्य में जाति-आधारित सर्वेक्षण शुरू करने की संवैधानिक क्षमता नहीं है और जनगणना करने में केंद्र सरकार के विशेष अधिकार को भी छीन लिया गया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने इस बात पर रोशनी डाली थी कि बिहार राज्य सरकार की 6 जून 2022 की अधिसूचना और उसके बाद पर्यवेक्षण के लिए की गई जिला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति से राज्य और संघ के बीच शक्तियों के वितरण सहित संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन होता है। बता दें जातिगत जनगणना को लेकर याचिकाकर्ता ने इसी माह 3 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कहा था कि बिहार सरकार की ओर से जातिगत गणना के आंकड़े और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। ऐसे में इस पर जल्द से जल्द सुनवाई की जाए। ऐसे में याचिकाकर्ता की इस अपील के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए आज शुक्रवार 6 अक्टूबर की तारीख तय की थी। 3 अक्टूबर को याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि बिहार राज्य सरकार ने पहले सर्वे से जुड़े आंकड़े को प्रकाशित नहीं करने की बात कही थी लेकिन दो अक्टूबर को इस आंकड़े को प्रकाशित कर दिया।

6 सितंबर को हुई थी पिछली सुनवाई

इससे पहले 6 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान सर्वेाच्च न्यायालय ने जाति-आधारित सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने के पटना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिकाओं पर अक्टूबर में सुनवाई टाल दी थी। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष याचिकाकर्ताओं की ओर से वकीलों ने दलील दी थी कि भारत में जनगणना करने का अधिकार केवल केंद्र सरकार को ही है। ऐसे में राज्य में जातिगत आधारित सर्वेक्षण के संचालन पर निर्णय लेने और अधिसूचित करने का बिहार सरकार के पास कोई अधिकार नहीं है।

यह है जातिगत जनगणना की रिपोर्ट

बता दें जातिगत जनगणना की रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि राज्य में अत्यंत पिछड़ा वर्ग यानी ईबीसी की आबादी करीब 36.01 प्रतिशत है। वहीं ओबीसी 27 प्रतिशत, अजा 19.65 प्रतिशत, अजजा 1.68 प्रतिशत है। जबकि बिहार राज्य कुल 13 करोड़ से अधिक आबादी में ऊंची जातियों की आबादी करीब 15.52 प्रतिशत हैं।

Post Views: 198
Tags: Bihar caste censusBihar CM Nitish Kumarcaste based surveyconstitutional rightsSupreme Court hearing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version