Bihar Assembly सत्र का पहला दिन: कई विधायक शपथ में अटके, प्रोटेम स्पीकर ने टोककर कराया सही उच्चारण

बिहार विधानसभा सत्र के पहले ही दिन नया ड्रामा देखने को मिला। सदन में विधायक पद की शपथ लेने पहुंचे कई जनप्रतिनिधि जल्दबाजी में शब्दों का सही उच्चारण नहीं कर पाए। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव लगातार विधायकों को रोकते रहे और उन्हें सही तरीके से शपथ पढ़ने के लिए निर्देश देते रहे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और बेतिया विधायक रेणु देवी शपथ पढ़ते समय गलती कर बैठीं। वे पहली बार शपथ पूरी नहीं कर सकीं और दो चरणों में अपनी शपथ पूरी कर पाईं। वहीं, कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास भी शपथ लेते समय बार-बार अटक गए और तीन बार में शपथ प्रक्रिया पूरी कर सके।

सबसे अधिक चर्चा में रहीं नवादा से जदयू विधायक और बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी। शपथ शुरू करते ही वे कई स्थानों पर अटक गईं। स्थिति को संभालने के लिए उन्होंने पास बैठीं विधायक मनोरमा देवी की ओर मदद के लिए देखा। विभा देवी ने उनसे कहा, “छुटकी पढ़ ना, बता ना”। इसके बाद मनोरमा देवी के प्रॉम्प्ट करने पर उन्होंने किसी तरह शपथ पूरी की। यह दृश्य देख आस-पास बैठे विधायक भी पीछे मुड़कर देखने लगे।

 

Exit mobile version