बिहार विधानसभा चुनाव: सियासी दौरों के साथ बढ़ने लगी बयानों में तल्खी…राहुल लेकर ये क्या बोल गए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह…
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दौर और बयानों में तल्खी बढ़ने लगी है। राहुल गांधी बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी पहले यह आंकड़ा दें कि देश में सबसे अधिक 60 साल तक कांग्रेस का राज रहा।। इन लोगों ने कितनों को रोजगार दिया। कांग्रेस ने साठ साल तक कुकर्म ही किया है। साथ ही कहा कि राहुल बिहार आ रहे हैं जो सिमरिया धाम भी जाएं, जहां गोबर और बालू खाकर मां गंगा से माफी मांगे।
- कांग्रेस ने साठ साल तक किये कुकर्म
- सिमरिया धाम भी जाएं राहुल गांधी
- ‘गोबर और बालू खाकर मांगे मां गंगा से माफी’
- पीएम मोदी ने 10 साल में किया देश का विकास
- देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर
केन्द्रीय मंत्री ने कहा नरेंद्र मोदी ने 10 साल में इनके साठ साल के कुकर्म को धोने का प्रयास किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज आप देख लीजिए देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हैं। गिरिराज सिंह यही नहीं रुके उन्होंने कहा 1971 के चुनाव में इंदिरा गांधी के लिए नारा दिया गया था। लोग कहते थे आधी रोटी खाएंगे और इंदिरा को ही लाएंगे। इंदिरा गांधी आईं लेकिन लोग और गरीब होते चले गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक आवास बनाकर गरीबों को देने का काम पूरा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों को गैस कनेक्शन दिये। अनाज दिया। आवास दिया। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा राहुल गांधी बिहार की धरती पर आ रहे हैं तो सिमरिया धाम भी जाएं। जहां पर गोबर और बालू खाकर गंगा जी से माफी मांगें।
व्हाइट कॉलर शर्ट पहनकर केवल फैला रहे भ्रम
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि व्हाइट कॉलर शर्ट पहनकर केवल भ्रम पैदा करने की ही कोशिश करेंगे। लोगों को ये अच्छे से पता है कि कांग्रेस ने 60 साल के शासन में कुछ नहीं किया। पीएम मोदी तो देश को महज 10 साल में ही पांचवें स्थान पर ले गए। केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कहा कि इनके पापा राजीव गांधी ने कहा था कि बेगूसराय में पेट्रो केमिकल्स खुलेगा। मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी ने 25 हजार करोड़ लगाकर बिहार सरकार को 9 हजार करोड़ रुपये का टैक्स देने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने केवल बिहार ही नहीं पूरे देश के विकास को गति प्रदान की है।…प्रकाश कुमार पांडेय