बिहार विधानसभा चुनाव : पिछले तीन माह में पीएम मोदी ने दी कई सौगात…जानें चुनाव से पहले PM की क्या है तीसरी…इस बार देंगे ये सौगात

Bihar assembly elections PM Modi gave many gifts in the last three months

बिहार चुनाव से पहले तीसरी रैली की तैयारी…

पीएम मोदी 20 जून को इस जिले से देंगे राज्य को कई सौगात

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह 20 जून को तीसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बार वे सीवान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और साथ ही राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। पिछले तीन माह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार राज्य की जनता को कई सौगात दी है। जिनमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया तो कई घोषणाएं भी की हैं। यह राज्य के बुनियादी ढांचे के साथ ही स्वास्थ्य और ऊर्जा समेत परिवहन क्षेत्रों में व्यापक विकास को दर्शाती हैं।

इस बार भी माना जा रहा है कि चुनावी मौसम में पीएम मोदी इस बार सिवान में मंच से बिहार को कई करोड़ की योजनाएं दे सकते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का यह दौरा विकास और विजय के दोहरे एजेंडे पर केंद्रित रहेगा।

पिछले 3 महीने में PM मोदी के बिहार दौरे

24 अप्रैल 2025 – मधुबनी दौरा पीएम की घोषणाएं

सीमा क्षेत्र (नेपाल बॉर्डर) पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का ऐलान

सीमावर्ती क्षेत्रों में ITI और स्किल सेंटर की स्थापना

मधुबनी–दरभंगा क्षेत्र में एम्स जैसी स्वास्थ्य सुविधा लाने का संकेत

‘सीमांचल विकास पैकेज’ की घोषणा (₹1,000 करोड़ प्रस्तावित)

ट्रांसपोर्ट और कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए विशेष रोड प्रोजेक्ट्स

29 मई 2025 – पटना दौरा

घोषणाएं और उद्घाटन

पटना के एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया (₹1,216 करोड़ की लागत)

बिहटा में नए एयरपोर्ट के निर्माण का शिलान्यास किया

मेट्रो रेल परियोजना को गति देने का वादा किया

पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

रेल के साथ सड़क परिवहन के आधुनिकीकरण के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा क

30 मई 2025 – बिक्रमगंज (रोहतास)

पीएम के सीवान दौरे का महत्व

सीवान, बीजेपी के लिए चुनावी दृष्टि से अहम जिला रहा है। पीएम की मौजूदगी से स्थानीय संगठन और वोटर दोनों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद। विकास परियोजनाओं की सौगात के जरिये सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी।

दौरे के राजनीतिक संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार में भाजपा सीटों पर पकड़ मजबूत करने, एलजेपी (रामविलास) और अन्य संभावित सहयोगियों के साथ गठबंधन रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में सक्रिय है। प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ते दौरे इस बात का संकेत हैं कि पार्टी बिहार चुनाव को “मिनी लोकसभा” मानकर लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार यात्राएं स्पष्ट संकेत हैं कि बिहार चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब देखना होगा कि 20 जून की सीवान रैली से चुनावी फिजा में कौन सा नया मोड़ आता है।

पीएम मोदी बिहार मेंं अब तक साल 2024-2025 के दौरों के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर चुके हैं। विकास परियोजनाओं की सौगात बिहार को दी है। यह घोषणाएं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी की चुनावी रणनीति का एक अहम हिस्सा मानी जा रही हैं।

इससे पहले दरभंगा में किया था AIIMS का शिलान्यास

दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी ने 13 नवंबर 2024 को 1,260 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एम्स का शिलान्यास किया था। इस प्रोजेक्ट में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ ही मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, रैन बसेरा के साथ आवासीय सुविधाएं शामिल हैं। यह सुविधाएं जल्द पूरी होंगी। जिससे बिहार और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

पश्चिम चंपारण में 12,800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने बेतिया में इंडियन ऑयल की 109 किमी लंबी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन, मोतिहारी में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के साथ सिटी गैस वितरण प्रोजेक्ट और विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। पीएम ने दो नई रेल सेवाओं नरकटियागंज-गौनाहा के साथ रक्सौल-जोगबनी—को भी यहां से हरी झंडी दिखाई थी। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version