बिहार विधानसभा चुनाव: ‘हम’ को चाहिए गठबंधन में 40 सीट…जानें सीट न मिलने पर क्या बोले जीतनराम मांझी
बिहार में इस साल 2025 के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गईं हैं। इस बीच एनडीए गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ‘हम’ने चुनाव से पहले सीटों को लेकर बड़ी मांग की है।
- ‘हम’ ने मांगी बिहार में एनडीए से 40 सीट
- माझी ने कहा औकात के हिसाब से मिले सीट
- साल के अंत में होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव
- रणनीति बनाने में जुटे राजनीतिक दल
- एनडीए में शामिल है हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा
- ‘हम’ के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मांग
- ‘उनकी पार्टी 20 विधायक चाहती हैं’
- ‘इसके लिए 35-40 सीटें जरूरी हैं’
हम’ ने इस बार चुनाव में विधानसभा की 40 सीटों की मांग की गई है। ‘हम’ के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का कहना है कि उनकी पार्टी 20 विधायक चाहती हैं, इसके लिए 35-40 सीटें जरूरी हैं। केन्द्रीय मंत्री ने 20 सूत्री समिति के गठन में उनकी पार्टी की उपेक्षा पर भी नाराजगी जताई और कहा अभी कुछ दिन पहले जिला 20 सूत्री समिति का गठन हुआ, लेकिन हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के लोगों को जगह नहीं दी गई। प्रखंड स्तर पर भी बीजेपी और जेडीयू ने ही आपस में सीटें बांट लीं।
मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से 35-40 सीटों की मांग की जा रही है। हालांकि पार्टी में अभी इसे लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। वहीं इतनी सीटें न मिलने पर अगले कदम को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा, “क्यों नहीं मिलेगी? हम हर हाल में एनडीए के साथ हैं। पूरी मजबूती से गठबंधन का समर्थन करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सम्मानजनक भागीदारी दी गई थी। वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की “औकात के हिसाब से” सीटें मिलेंगी।