सावन का पहला दिन…बिहार में सामाजिक सुरक्षा सौगात की बारिश …मुख्यमंत्री बांटेंगे आज 1227 करोड़ रुपये
Bihar Assembly Elections 2025 बिहार में विधानसभा के चुनाव से पहले सरकार बड़ी सौगात बांटने जा रही है। आज शुक्रवार 11 जुलाई का दिन राज्य के लाखों लोगों के जीवन के लिए बड़ी राहत लेकर आया। राज्य के CM Nitish Kumar आज 1 करोड़ 11 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 1227.27 करोड़ रुपये transfers करने वाले हैं। यह राशि बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजनों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई दर के तहत भेजी जा रही है।
- सावन का पहला दिन
- बिहार में बरसेगी सामाजिक सुरक्षा सौगात
- मुख्यमंत्री बांटेंगे 1227 करोड़ रुपये
- बिहार में विधानसभा के चुनाव से पहले बड़ी सौगात
- सरकार बांटने जा रही है बड़ी सौगात
- सीएम नीतीश कुमार 1 करोड़ 11 लाख से अधिक पेंशनधारियों देंगे राशि
- बैंक खातों में 1227.27 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे
पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
राज्य सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मासिक राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया था। यह पहली बार है जब लाभार्थियों को बढ़ी हुई दर से पेंशन दी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशनधारकों के लिए इस धनराशि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजेंगे।
बुजुर्गों को पेंशन, साथ में स्वास्थ्य सुरक्षा
पेंशन के साथ-साथ सरकार ने सभी पेंशनधारकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा देने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पेंशनधारियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की स्थिति में वे बिना किसी खर्च के इलाज करा सकें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिन पहले गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि सभी पेंशनधारियों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएं।
सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम
सरकार के इस फैसले से राज्य के कमजोर, वृद्ध, विधवा और दिव्यांग नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा “हमारा संकल्प है कि समाज के हर वर्ग को उसका हक और सम्मान मिले। सामाजिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता रही है और रहेगी। आज का दिन राज्य की बड़ी आबादी के लिए खुशी का दिन है।
पारदर्शिता और डिजिटल भुगतान
सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि राशि का वितरण पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से हो। DBT प्रणाली के माध्यम से राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डाली गई, जिससे किसी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था की गुंजाइश नहीं रही।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कदम राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह फैसला चुनावी साल में लिया गया है। लेकिन इससे करोड़ों लोगों को आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य सुरक्षा मिलने जा रही है, जो कि सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक ठोस पहल है। 1227 करोड़ रुपये का यह वितरण राज्य में सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देने वाला एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है। प्रकाश कुमार पांडेय





