Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव और लालू यादव का 78वां जन्मदिन… सामाजिक न्याय का उत्सव और ‘सेवा दिवस’ मना रही RJD

DigitalDesk by DigitalDesk
June 11, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज 11 जूनको अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिन केवल एक निजी उत्सव नहीं रहा, बल्कि “सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी ने लालू यादव की विचारधारा और संघर्ष को सेवा कार्यों के ज़रिए जन-जन तक पहुँचाने की कोशिश की।

  • राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन
  • पार्टी मना रही “सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस”
  • बिहार में राजद कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों और सेवा गतिविधियों में जुटे
  • दलित, महादलित और वंचित समुदायों को भोजन वितरण
  • बच्चों को पठन सामग्री और स्टेशनरी का वितरण
  • पौधारोपण अभियान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर विशेष आयोजन किया गया है। जहां 78 पौंड का केक काटने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, और हजारों कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव के चलते राजद ने इस दिन को सेवा भाव के साथ मनाने की योजना बनाई है। पूरे बिहार के सभी जिलों में दलित, महादलित, वंचित और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच भोजन वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। बच्चों को पठन सामग्री का वितरण की जा रही है।
पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजद कार्यकर्ताओं ने इसे केवल पार्टी के नेता का जन्मदिन नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और न्याय के प्रति संकल्प का दिन बताया।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

दिल्ली में भी कार्यक्रम

दिल्ली में भी लालू यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। जेएनयू में छात्र राजद इकाई ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया और पोस्टरों के माध्यम से लालू यादव को “बेजुबानों की जुबान” और “बेसहारों का सहारा” बताया। छात्र नेताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय की राजनीति का आदर्श पुरुष बताया।

तेजस्वी यादव का संदेश

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पिता को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा पापा आपने हमें संघर्ष, समर्पण और गरीबों के हक के लिए आवाज़ उठाना सिखाया है। आपकी दी गई शिक्षा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

फुलवारिया में जन्म पूरे बिहार में छा गए लालू

लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1947 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में हुआ था। वे न केवल बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं, बल्कि भारत के रेल मंत्री के रूप में भी अपनी प्रभावशाली छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कर भारत की राजनीति में सामाजिक न्याय की एक नई लहर शुरू की। लालू यादव का जन्मदिन अब केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं रह गया है। यह सामाजिक न्याय के विचार को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्वजनिक उत्सव बन चुका है। राजद इस दिन को सेवा और संवेदना के माध्यम से आम जनता तक पहुँचने का जरिया बना रही है। यह पहल न सिर्फ लालू यादव के विचारों को जीवित रखती है, बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है।

लालू यादव….संघर्ष से नेतृत्व तक

लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1947 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में हुआ। वे बिहार के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाकर पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की लड़ाई को धार दी। यही कारण है कि वे आज भी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 266
Tags: #Bihar Assembly Elections#lalu yadav 78th birthday
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version