Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव: अब सामने आया ‘उम्र का एफीडेविट घोटाला’…जानें तेजस्वी-तेज प्रताप के हलफनामे पर क्यों मचा सियासी संग्राम

DigitalDesk by DigitalDesk
August 11, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव: अब सामने आया ‘उम्र का एफीडेविट घोटाला’…जानें तेजस्वी-तेज प्रताप के हलफनामे पर क्यों मचा सियासी संग्राम

बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है और नेताओं के पुराने बयान, हलफनामे और रिकॉर्ड फिर से राजनीतिक हथियार बन रहे हैं। ताज़ा विवाद आरजेडी नेताओं और लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों—तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव—के हलफनामों को लेकर है, जिसमें उनकी उम्र को लेकर उलटबांसी सामने आई है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

2015 और 2020 में भी हुआ था उल्टा जिक्र

मामला नया नहीं है। 2015 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए हलफनामों में तेजस्वी को बड़ा भाई और तेज प्रताप को छोटा भाई बताया गया था। हैरानी की बात है कि 2020 के चुनाव में भी यही स्थिति बनी रही। चुनाव आयोग को दिए गए दस्तावेज़ों में कोई सुधार नहीं किया गया। हलफनामे के मुताबिक, 2015 में तेज प्रताप की उम्र 25 साल और तेजस्वी की उम्र 26 साल दर्ज थी, जबकि असलियत में तेज प्रताप बड़े हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे ‘उम्र का एफीडेविट घोटाला’ कहा जाने लगा है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का हमला

बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा है कि “बिहार में चारा घोटाला, नियुक्ति घोटाला के बाद अब उम्र का एफीडेविट घोटाला सामने आया है। जिसकी खुद की राजनीति ‘फ्रॉडिज्म’ पर टिकी हो, वो दूसरों को ज्ञान दे रहा है।” सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी अपने पिता लालू प्रसाद यादव के बनाए घोटालों के रास्ते पर चल रहे हैं और यह नया मामला उनकी राजनीति के चरित्र को उजागर करता है।

वोटर लिस्ट रिवीजन पर भी टकराव

यह विवाद ऐसे समय पर उठा है जब बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) का काम चल रहा है। चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष का आरोप है कि गरीब और पिछड़े वर्गों के वोट सूची से हटाए जा रहे हैं। वहीं, बीजेपी दो-दो वोटर आईडी कार्ड के मामलों पर आरजेडी को घेर रही है। इस बीच तेजस्वी-तेज प्रताप के हलफनामे पर उठा विवाद सियासी गर्मी को और बढ़ा रहा है।

चर्चा में संपत्ति के आंकड़े

साल 2020 के विधानसभा चुनाव के समय दिये गये हलफनामे के मुताबिक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने पास करीब 5.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। वहीं उनके भाई तेज प्रताप यादव ने भी 2020 में अपने पास 2.83 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की थी। 2015 में दोनों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था। तेजस्वी ने राघोपुर सीट से जीत दर्ज की थी, जबकि तेज प्रताप महुआ से विधायक बने थे। 2020 में तेज प्रताप ने हसनपुर से चुनाव लड़ा और जीता।

तेज प्रताप का पार्टी से निष्कासन

बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने निजी कारणों से अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके बाद तेज प्रताप ने अभी नया दल तो नहीं बनाया है, लेकिन उन्होंने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए उन्होंने समर्थकों को जुड़ने का आह्वान किया और इसे सामाजिक न्याय के उद्देश्य से जोड़कर पेश किया है।

पांच दलों से गठबंधन

चुनाव से पहले तेज प्रताप ने पांच छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन की घोषणा की है।

वीवीआईपी (VVIP)

भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM)

प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP)

वाजिब अधिकार पार्टी (WAP)

संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP)

उन्होंने ऐलान किया है कि वे वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह वही सीट है, जहां से वे 2015 में पहली बार विधायक बने थे।

जन संवाद और सामाजिक न्याय पर फोकस

तेज प्रताप इन दिनों लगातार जन संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे सामाजिक न्याय के एजेंडे को लेकर सक्रिय हैं और महुआ में अपनी पुरानी पकड़ को मजबूत करना चाहते हैं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि आरजेडी से अलग होने के बाद उनका जनाधार सीमित हो सकता है, जिससे इस बार मुकाबला कड़ा होगा।

चुनाव में असर?

‘उम्र का एफीडेविट घोटाला’ मुद्दा कितना बड़ा बनता है, यह चुनावी रैलियों और बहसों पर निर्भर करेगा। बीजेपी इसे आरजेडी की साख पर सवाल उठाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है, जबकि आरजेडी इसे चुनावी एजेंडा भटकाने की कोशिश कह सकती है। चुनाव से पहले ऐसे विवाद अक्सर मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बनते हैं और उम्मीदवारों की छवि पर असर डाल सकते हैं। बिहार का राजनीतिक परिदृश्य हमेशा से तीखे बयानों और व्यक्तिगत हमलों से भरा रहा है। तेजस्वी और तेज प्रताप के हलफनामे का यह विवाद चुनावी राजनीति में एक नया मोड़ जोड़ रहा है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि यह मुद्दा मतदाताओं की प्राथमिकताओं में जगह बनाता है या नहीं। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Age affidavit scam#Bihar Assembly Elections#Bihar assembly elections Age affidavit scam#Tej Pratap affidavits#Tejaswi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version