बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट: बीजेपी–जेडीयू क्यों आगे? पांच बड़े कारण जो समझाते हैं पूरा खेल

Bihar Assembly Election Results Why are the BJP and JDU ahead Five key reasons that explain the whole story

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट: बीजेपी–जेडीयू क्यों आगे? पांच बड़े कारण जो समझाते हैं पूरा खेल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए (BJP–JDU) लगातार बढ़त बनाए हुए है। मतगणना के शुरुआती और मध्य चरणों में ही यह साफ दिखने लगा कि भाजपा–जेडीयू गठबंधन महागठबंधन से आगे निकल रहा है। सवाल यह है कि आखिर वो कौन से पाँच बड़े कारण हैं। जिनकी वजह से एनडीए बिहार की सत्ता के मुकाबले में मज़बूती से खड़ा दिखाई दे रहा है?

यह रहे वे 5 प्रमुख कारण, जिन्होंने एनडीए की जीत की नींव तैयार की:

1 नीतीश फैक्टर – अनुभव बनाम प्रयोग की जीत

भले ही पिछले कुछ सालों में नीतीश कुमार राजनीतिक उतार–चढ़ाव से गुजरे हों, लेकिन उनके नाम पर गवर्नेंस की विश्वसनीयता अब भी मजबूत है।

कानून–व्यवस्था में सुधार का दावा

पंचायत स्तर पर योजनाओं की निगरानी,

महिला समूहों और आत्मसहायता समूहों के लिए किए गए काम

इन सबने एक silent vote bank तैयार किया जो EVM में चुपचाप एनडीए के पक्ष में पड़ा।

नीतीश का “अनुभवी नेता” वाला टैग अभी भी ग्रामीण इलाकों में असर रखता है।

2 भाजपा का आक्रामक माइक्रो मैनेजमेंट और जातिगत गणित

भाजपा ने इस चुनाव में जाति–वार बूथ प्रबंधन, OBC–EBC समुदायों में पैठ और पहली बार वोट देने वाले युवा पर खास फोकस किया। पिछले दो चुनावों से बीजेपी ने बिहार में जो कैडर-बेस्ड नेटवर्क खड़ा किया है, उसकी वजह से कई सीटों पर close contest नजर आ रहा है। एससी–एसटी और Extremely Backward वर्ग में भाजपा की पकड़ और मजबूत हुई, जिसने एनडीए को बढ़त दिलाई।

3 महागठबंधन की अंदरूनी गुटबाज़ी – उम्मीदवार चयन की भारी चूक

महागठबंधन की सबसे बड़ी कमजोरी रही। उम्मीदवार चयन में आपसी खींचतान और रणनीतिक चूक। कई सीटों पर गलत उम्मीदवार, पुराने नेताओं की अनदेखी। लोकसभा चुनाव के बाद बदली रणनीति ने महागठबंधन को backward foot पर ला दिया। तेजस्वी यादव की लोकप्रियता होने के बावजूद संगठन में एकजुटता नहीं दिखी, जिसका फायदा सीधा एनडीए को मिला।

4 महिला वोटरों का एनडीए की तरफ झुकाव

बिहार चुनाव में महिलाएं लगातार एक निर्णायक वोटर समूह बनकर उभरी हैं। इस बार भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा। एनडीए ने लाभार्थी योजनाएं (उज्ज्वला, शौचालय, आवास, छात्रवृत्ति), एलपीजी सब्सिडी पर राहत, महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए साइकिल–स्कूटी योजनाएं को aggressively प्रचारित किया। इसका सीधा असर NDA को मिला, खासकर गांवों में गरीब–मध्यमवर्गीय परिवारों में और नये बसावट क्षेत्रों में। महिलाओं का “silent vote bank” एनडीए की बढ़त का बड़ा कारण बना।

5 जन सुराज की एंट्री ने MGB के वोट काटे

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जहां चुनाव जीता है या नहीं—यह मुद्दा अलग है, लेकिन उन्होंने कई सीटों पर महागठबंधन का पारंपरिक वोट और मुस्लिम–यादव समीकरण का बैलेंस को प्रभावित किया। जिसकी वजह से महागठबंधन वोट कटने से नुकसान में गया। NDA को अप्रत्यक्ष फायदा मिला और कई सीटें “तीन-तरफा मुकाबला” बन गईं। जहां BJP–JDU को जीत मिली।

एनडीए की बढ़त कई कारकों का संयुक्त प्रभाव

इन पाँच कारणों ने मिलकर एनडीए के लिए एक फेवरेबल ग्राउंड तैयार किया जहां संगठन, रणनीति, नेतृत्व और लाभार्थी वर्ग—all aligned in one direction। यही वजह है कि रिजल्ट के हर चरण में NDA का ग्राफ ऊपर और महागठबंधन का नीचे दिख रहा है।

Exit mobile version