Tuesday, August 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम नीतीश कुमार विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने में जुटे…अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

DigitalDesk by DigitalDesk
June 22, 2025
in स्पेशल
0
बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम नीतीश कुमार विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने में जुटे…अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम नीतीश कुमार विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने में जुटे…अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी साल में विकास कार्यों की समीक्षा और निगरानी को लेकर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने पिछले दिनों बिहटा के सिकंदरपुरा औद्योगिक एरिया का दौरा कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया था। इस दौरान अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।

Related posts

Asmita Day

Gujarat Gets CWG 2030 Baton,ग्लासगो में रविवार को 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन के बाद भारत को आधिकारिक तौर पर गेम्स का झंडा और बैटन सौंपा

August 4, 2026
ghee healthier than butter Both ghee and butter

क्या घी, मक्खन से ज्यादा हेल्दी है?…जानें क्या है दोनों में महत्वपूर्ण अंतर

August 4, 2026

अक्टूबर नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव से पहले सक्रिय हुए सीएम नीतीश कुमार 

बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगिकीकरण को गति

लगातार निरीक्षण से काम में आ रही तेजी

महुली–मिथापुर रोड और पटना मेट्रो रेल परियोजना

पटना मेट्रो कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए थे निर्देश

“परियोजनाओं का समय पर पूरा होना विकास के लिए जरुरी’ 

जनता को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं

विकास की गति भी बनी रहती है

दबाव में आई प्रशासनिक मशीनरी

नीतीश कुमार के दौरों से दबाव में प्रशासनिक मशीनरी

 

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का यह दौरा इस बात का संकेत है कि सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगिकीकरण को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लगातार निरीक्षण से काम में आ रही तेजी

मुख्यमंत्री इससे पहले महुली–मिथापुर रोड और पटना मेट्रो रेल परियोजना का भी निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों पटना मेट्रो कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। नीतीश कुमार का मानना है कि,”परियोजनाओं का समय पर पूरा होना राज्य के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इससे न सिर्फ जनता को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं बल्कि विकास की गति भी बनी रहती है।”

दबाव में आई प्रशासनिक मशीनरी

नीतीश कुमार के इन दौरों और निर्देशों से प्रशासनिक मशीनरी में स्पष्ट दबाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से ज़िम्मेदार ठहराने की नीति अपनाई है ताकि कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।बिहटा के दौरे में उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की स्थिति रिपोर्ट, फील्ड विजिट, और बिजली, पानी, सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

राज्य के विकास की दिशा में सकारात्मक संकेत

मुख्यमंत्री का यह सक्रिय रुख खासकर विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। नीतीश कुमार यह संदेश देना चाहते हैं कि उनकी सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है और चुनावी वादों को जमीन पर उतारने में तत्पर है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि नीतीश सरकार इस गति से विकास कार्यों को अंजाम देती है, तो यह चुनाव में एक मजबूत उपलब्धि के तौर पर सामने आ सकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा न केवल प्रतीकात्मक बल्कि कार्यान्वयन की गंभीरता को भी दर्शाता है। चुनावी वर्ष में जहां सभी दल मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं, वहीं नीतीश कुमार काम के दम पर जनता का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं।( प्रकाश कुमार पाण्डेय

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version