Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बीजेपी नीतीश और चिराग … एनडीए के ये त्रिदेव…आखिर बार बार क्यों दिला रहे एक दूसरे को भरोसा!!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 27, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीजेपी नीतीश और चिराग … एनडीए के ये त्रिदेव…आखिर बार बार क्यों दिला रहे एक दूसरे को भरोसा!!

बिहार में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से BJP को NDA में बने रहने का भरोसा दिलाया जा रहा है। BJP और एलजेपी के चिराग पासवान दोनों भी नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। हालांकि नीतीश कुमार की पहले से ही छवि पलटूराम नेता वाली रही है। इतना ही नहीं आरजेडी का उन्हें ऑफर भी मिल है। ऐसे में NDA के लिए यह एक चुनौती है, लेकिन इस चुनौती के बाद भी दल के सभी नेता एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026
  • नीतीश कुमार बार बार दे रहे बीजेपी को भरोसा
  • वो किसी भी सूरत में एनडीए का साथ छोड़कर नहीं जाएंगे
  • एनडीए के साथ ही बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
  • नीतीश ने पीएम मोदी के सामने भी यह कहकर विश्वास दिलाया
  • नीतीश का भरोसा देने में साथ जुटे बीजेपी-चिराग
  • बीजेपी भी उनका भरोसा बनाए रखने में जुटी
  • एनडीए में शामिल सभी घटक दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव
  • अक्टूबर नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव

अक्टूबर नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाने लगी है। सियासी ​बिसात बिछाई जा रही है। एक जाजम पर कार्यकर्ता और मंच पर नेता नजर आने लगे हैं। हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी विकास की सौगात देते हुए बिहार के मिथिलांचल में सियासी समीकरण साधते नजर आए थे तो वहीं राज्य के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी को भरोसा दिलाते नजर आए। वे कहते फिर रहे हैं कि अब दोबारा एनडीए का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने यह बातें कोई पहली बार की नहीं हैं,बल्कि जब भी पीएम मोदी आते हैं तो वे यही कहते हैं कि एनडीए का साथ छोड़कर वे कहीं नहीं जाएंगे।

इधर बीजेपी की ओर से भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा के चुनाव लड़ने की बात कह रही है। ऐसे में एलजेपी नेता केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान भी नीतीश को अपना नेता मान चुके हैं। एनडीए में नीतीश की जेडीयू, बीजेपी, चिराग पासवान की एलजेपी, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियां भी शामिल है। इस साल 2025 में विधानसभा का चुनाव यह सभी दल मिलकर लड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में एनडीए के ‘त्रिदेव’ नीतीश, चिराग और बीजेपी तीनों बार बार एक-दूसरे के साथ बने रहने का ही भरोसा दिलाते नजर आ रहे हैं। बीजेपी ही नहीं चिराग भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इस बार का चुनाव लड़ने की बात कहते सुनाई दे रहे है, वे जेडीयू को यकीन भी दिला रहे हैं। हालांकि सवाल यह उठता है कि आखिर ये तीनों ही दल एक-दूसरे को बार बार इस तरह से आश्वस्त करने के साथ भरोसा दिलाने में क्यों जुटे हैं।

नीतीश कहते हैं अब नहीं पलटेंगे

नीतीश कुमार बिहार की सत्ता के धुरी माने जाते हैं। नीतीश कुमार पिछले दो दशक से सियासी सिरमोर बने हुए हैं। जिसके चलते कई बार वे सियासी दल बदल भी चुके हैं। कहा जाता है कि नीतीश कब किस तरफ सियासी पलटी मार लें कोई कुछ नहीं कह सकता है। नीतीश कुार पहले भी दो बार बीजेपी के साथ गठबंधन को तोड़कर बिहार में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ हाथ मिला चुके हैं। आरजेडी की ओर से भी अक्सर नीतीश कुमार को बार बार महागठबंधन में आने का खुलेआम ऑफर दिया जाता रहा है। अब आरजेडी कहती है नीतीश के लिए दरवाजे खुले हैं। ऐसे में नीतीश की छवि पलटूराम नेता वाली बन गई है। यही वजह है कि उन्हें बार बार बीजेपी को विश्वास दिलाने की जरूरत पड़ रही है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 455
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version