बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आधी आबादी पर सरकार की नजर…महिला वोटर्स को कराया जा रहा नीतीश की योजनाओं से रुबरु

Bihar Assembly Election 2025 Government focus on half the population

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आधी आबादी पर सरकार की नजर…महिला वोटर्स को कराया जा रहा नीतीश की योजनाओं से रुबरु

बिहार में इसी साल 2025 के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सियासत गरमा गई है। इस सबके बीच राज्य में आधी आबादी यानी महिला वोटर्स खास हो गई हैं। महिला मतदाताओं को साधने के लिए राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने एक अनोखी पहल शुरू की है। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से ‘महिला संवाद’ रथ को हरी झंडी दिखाई थी। महिला संवाद रथ के जरिए यात्रा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

बता दें कि राज्य के अलग-अलग जिलों में जाकर यह संवाद रथ महिलाओं के बीच सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार के कार्यों की जानकारी देगा। खासतौर पर महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की नौकरी ही नहीं रोजगार और शिक्षा के संबंधित सरकारी योजनाओं को भी प्रमुखता से महिलाओं को बताया जाएगा। बता दें कि इस संवाद यात्रा के जरिए राज्य की महिलाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार ने राज्य की महिलाओं के हित में क्या-क्या काम किया है।

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार बिहार में महिला वोटरों को साधने में जुट गई है। इसके मददेनजर इस अभियान को और तेज कर दिया गया है। हाल ही में पहले जेडीयू कार्यालय पर ‘2025-2030, फिर से नीतीश’ के नारे के साथ एक आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। बताया जाता है कि इस पोस्टर का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में राज्य के सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार की योजनाओं के साथ पूरे किये गये वादों को गिनाया गया गया था। इस साल 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब महिला संवाद कार्यक्रम को नीतीश कुमार सरकार की एक बड़ी ओर अहम पहल माना जा रहा है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों और गांवों में जाकर महिलाओं को बिहार सरकार की योजनाओं, महिला सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

गांव-गांव की गलियों में नीतीश की गूंज
यह रथ बिहार के गांव गांव पहुंचेगा। महज पटना में ही करीब 1,395 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम इस दौरान आयोजित किये जाएंगे। इन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को राज्य की नीतीश कुमार सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिसमें महिला सशक्तीकरण नीति 2025 के साथ ही बिहार में नशा मुक्ति अभियान और महिला आरक्षण योजना शामिल हैं। वहीं जीविका योजना के साथ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और बालिका पोशाक योजना, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, महिला आरक्षण योजना की भी जानकारी महिलाओं को दी जाएगी। माना जा रहा है कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार प्रत्यक्ष तौर पर बिहार के महिला वोटरों को साधने में लगी हुई है।

Exit mobile version