बिहार में संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर सियासत ने जोर पकड़ लिया है। अब बीजेपी इस मुद्दे पर आरजेडी और लालू पर्सदा यादव पर हमलावर है । बीजेपी का कहना है कि लालू प्रसाद यादव बाबा साहेब के अपमान की माफी मांगे नहीं तो बीजेपी पूरे बिहार में उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।
बीजेपी ने कहा लालू के खिलाफ चलाएगी आंदोलन
बीजेपी ने लालू प्रसाद यादव से माफी मांगने को कहा है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहेब का अपमान किया है। ये अपमान अकेले बाबा साहेब का नहीं है बल्कि बाबा साहबे पूरी अनुसूचित जाति के पूजनीय है। ऐसे में आर जे डी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ तो लालू प्रसाद यादव माफी नहीं मांग रहे दूसरी तरफ उनका परिवार मुद्दे से भटका रहा है। लेकिन बिहार की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली। बीजेपी ने कहा है कि अगर लालू प्रसाद यादव ने माफी नहीं मांगी को बीजेपी पूरे बिहार में उनके खिळाफ आंदोलन चलाएगी।
केंद्रीय मंत्रियों ने भी की माफी की मांग
वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी लालू यादव से माफी मांगने को कहा। भूपेन्द्र यादव की माने तो आर जे डी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बर्ताव दलित और पिछड़ों के साथ इतिहास का हिस्सा है। उनमें अंहकार साफ दिखाई देता है। वही केंद्रीय मेंत्री अजुर्न मेघवाल ने भी लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा और कहा कि अगर ये गलती से हुआ तो उनको माफी मांग लेनी चाहिए, वो माफी क्यों नहीं मांग रहे। मेघवाल ने कहा कि जनता बाबा साहेब के अपमान का जवाब लालू प्रसाद यादव को देगी।
जनसुराज ने भी दे डाली कांग्रेस को चुनौती
इस मामले में इससे पहले प्रशांत किशोर भी कूद पड़े । जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने इस मसले पर राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि – हिम्मत है तो कांग्रेस बाबा साहेब के अपमान के लिए लालू प्रसाद यादव का विरोध करे। अपनी बदवाल .यात्रा के तहत प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में पेर्स कांफ्रेस के दौरान मीडिया से कहा। प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि-कांग्रेस की बिहार में कोई हैसियत नही बची है। पिछले तीन दशक में कांग्रेस आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी का झंडा लेकर काम कर रही है। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो लालू प्रसाद यादव का विरोध करे क्योंकि उन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया है और अगर बिहार में कांग्रेस हिम्मत रखती है तो अकेले चुनाव लड़कर बताए।
कहां से शुरू हुआ विवाद
बाबा साहेब के अपमान का विरोध आर जे डी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के दिन से शुरू हुआ। लालू प्रसाद यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी जिसमें उन्होंने बाबा साहेब की तस्वीर के सामने पैर रखे थे। उसी के बाद से बिहार में अंबेडकर को लेकर सियासत शुरू हो गई। पहले जनसुराज ने कांग्रेस के घेरा उसके बाद बीजेपी ने लालू प्रसाद यादव को घेरा।
प्रकाश कुमार पांडेय