भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साथ देश के सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। इन सभी सीटों पर 11 नवंबर 2025 को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर 2025 को मतगणना की जाएगी। बिहार के साथ होने वाले इन उपचुनावों से कई राज्यों की राजनीतिक दिशा तय हो सकती है।
बिहार चुनाव का शेड्यूल जारी
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे।
पहला चरण: 6 नवंबर 2025
दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025
गिनती: 14 नवंबर 2025
इन तारीखों के ऐलान के साथ ही बिहार की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दल अब प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में जुट गए हैं।
सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव
निर्वाचन आयोग ने जिन सीटों पर उपचुनाव घोषित किए हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान, मिजोरम, पंजाब, ओडिशा और तेलंगाना शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटें लंबे समय से खाली थीं। बडगाम उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे से रिक्त हुई, जबकि नगरोटा सीट विधायक देवेंद्र राणा के निधन से खाली पड़ी थी।
कड़ी टक्कर की उम्मीद, बीजेपी-एनसी आमने-सामने
नगरोटा सीट पर बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतरण, ओडिशा की नुआपाड़ा, तेलंगाना की जयंती हिल्स, और मिजोरम की दम्पा सीटों पर भी रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
राज्योंवार उपचुनाव की पूरी लिस्ट
| राज्य | विधानसभा सीट | वोटिंग की तारीख | काउंटिंग की तारीख |
|---|---|---|---|
| जम्मू-कश्मीर | बडगाम, नगरोटा | 11 नवंबर 2025 | 14 नवंबर 2025 |
| राजस्थान | अंता | 11 नवंबर 2025 | 14 नवंबर 2025 |
| झारखंड | घाटशिला | 11 नवंबर 2025 | 14 नवंबर 2025 |
| पंजाब | तरनतरण | 11 नवंबर 2025 | 14 नवंबर 2025 |
| ओडिशा | नुआपाड़ा | 11 नवंबर 2025 | 14 नवंबर 2025 |
| तेलंगाना | जयंती हिल्स | 11 नवंबर 2025 | 14 नवंबर 2025 |
| मिजोरम | दम्पा | 11 नवंबर 2025 | 14 नवंबर 2025 |





