Friday, September 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. अशोक राम ने पार्टी छोड़ी, JDUमें होंगे शामिल!…पूर्व मंत्री अशोक की कांग्रेस से ‘राम राम’, अब थामेंगे नीतीश का हाथ.!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 3, 2025
in Uncategorized
0
Big upset in Bihar politics senior Congress leader Dr Ashok Ram left the party
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. अशोक राम ने पार्टी छोड़ी, जेडीयू में होंगे शामिल

पूर्व मंत्री अशोक की कांग्रेस से ‘राम राम’, अब थामेंगे नीतीश का हाथ

Related posts

From cash to security how much has the Yogi government beneficiary models changed

नकद से सुरक्षा तक… योगी सरकार का ‘लाभार्थी मॉडल’ कितना बदल गया?,,,2027 से पहले यूपी में कल्याणकारी योजनाओं का नया विस्तार

September 18, 2026
journalist Deepak Chaurasia has gone viral again for those five questions he asked Modi

2002 का सवाल, 2012 तक जारी रहा सिलसिला… मोदी से पूछे वो 5 सवाल फिर ट्रेंड हुए जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया

September 17, 2026

बिहार की राजनीति में रविवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम ने पार्टी से इस्तीफा देकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थामने का ऐलान किया। कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहे और दलित वर्ग में अच्छी पकड़ रखने वाले डॉ. राम का पार्टी छोड़ना राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।  डॉ. अशोक राम न केवल छह बार विधायक रह चुके हैं बल्कि बिहार सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। वे वर्तमान में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे। पार्टी में लंबे समय से उपेक्षा का शिकार होने की शिकायत करने वाले राम आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कहने का मन बना चुके थे। उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में अपने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि वह जेडीयू में शामिल हो रहे हैं।

प्रभारी से नाराजगी बनी इस्तीफे की वजह

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, डॉ. अशोक राम कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से काफी समय से नाराज थे। उन्हें संगठन में हाशिये पर डाला गया था और किसी भी रणनीतिक या चुनावी निर्णय में उनकी राय नहीं ली जा रही थी। यह स्थिति उनके लिए असहनीय हो गई थी, और उन्होंने पार्टी में अपनी भूमिका को “सिमटती हुई और औपचारिक” बताते हुए खुद को राजनीतिक रूप से ठगा हुआ महसूस किया। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “डॉ. राम की नाराजगी कोई नई बात नहीं थी, मगर पार्टी आलाकमान ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वे लगातार यह महसूस कर रहे थे कि संगठन में उनकी भूमिका सिर्फ दिखावे की रह गई है।”

निजी कारण बताए, मगर सियासी संकेत साफ

हालांकि डॉ. राम ने अपने फैसले के पीछे ‘निजी कारण’ बताए हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपने नजदीकी समर्थकों को पहले से सूचित कर दिया था और जेडीयू नेताओं के संपर्क में रहे, उससे यह बात स्पष्ट हो गई थी कि वे एक सुनियोजित सियासी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी को वर्षों तक अपनी सेवाएं देता रहा हूं, लेकिन अब निजी कारणों से यह निर्णय लिया है। मैं जेडीयू की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक सोच से प्रभावित हूं।”

दलित चेहरा खोने से कांग्रेस पर असर

बिहार कांग्रेस के लिए डॉ. अशोक राम का पार्टी छोड़ना केवल एक नेता का जाना नहीं बल्कि दलित वर्ग में पार्टी की पकड़ कमजोर होने का संकेत है। अशोक राम को दलित समुदाय में एक मजबूत आवाज माना जाता था। उनके पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के कद्दावर नेता रह चुके हैं, जो सांसद और विधायक दोनों रह चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को राज्य में दलित मतदाताओं को साधने के लिए अब नई रणनीति बनानी पड़ सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई दे रही है और सभी प्रमुख दल अपने-अपने वोट बैंक को मजबूत करने में जुटे हैं। जेडीयू, जो इस समय एनडीए के साथ गठबंधन में है, डॉ. राम को पार्टी में शामिल कर दलित वोटरों को साधने की रणनीति पर काम कर रहा है।

जेडीयू में जोर-शोर से स्वागत की तैयारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, डॉ. राम रविवार दोपहर पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रह सकते हैं। जेडीयू के भीतर इसे एक बड़ा सियासी समर्थन माना जा रहा है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है। जेडीयू के एक नेता ने कहा, “डॉ. अशोक राम जैसे वरिष्ठ और जमीनी नेता का पार्टी में आना एक सकारात्मक संकेत है। इससे हमारी सामाजिक विविधता और क्षेत्रीय संतुलन मजबूत होगा।”

कांग्रेस में हलचल, डैमेज कंट्रोल की कोशिश

डॉ. राम के पार्टी छोड़ने की खबर से कांग्रेस के बिहार इकाई में हलचल मच गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ नेताओं ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की और उन्हें मनाने का प्रयास भी किया। हालांकि डॉ. राम अपनी ओर से उठाए गए कदम और फैसले पर अडिग हैं। अब कांग्रेस पार्टी यह आकलन करने में जुटी है कि किस तरह से उनकी जगह पार्टी के किसी नए दलित चेहरे को उभार कर चुनाव से पहले पार्टी संगठनात्मक संतुलन बनाया जाए । बिहार की राजनीति में दलित नेताओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है और डॉ. अशोक राम का कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में जाना आने वाले चुनावों की रणनीति को नया मोड़ दे सकता है। कांग्रेस को जहां इस घटनाक्रम से नुकसान उठाना पड़ सकता है, वहीं जेडीयू इसे अपने लिए एक अहम सियासी बढ़त के रूप में देख रही है। अब देखना होगा कि इस घटनाक्रम का असर बिहार की बदलती सियासी समीकरणों पर कितना गहरा पड़ता है। ….(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Big upset in Bihar#Congress leader Dr Ashok Ram left the party#Politics of Bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version