पश्चिम बंगाल मे चुनावों से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। ये झटका बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता दे सकते है। बीजेपी नेता दिलीप घोष अब बीजेपी का साथ छोड़ सकते है। दिलीप घोष पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए है। दूरियां इतनी ज्यादा है कि पार्टी के छोटे-मोटे कार्यक्रम छोड़ बड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे। पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगला पहुंचे उस कार्यक्रम में दिलीप घोष नहीं पंहुचे। वहीं 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम अलीपुरद्वार में था, उसमें भी दिलीप घोष गैरहाजरि रहे। इसके बाद से दिलीप घोष के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया। हांलाकि दिलीप घोष ने दलील देते हुए कहा कि उनको बुलाया नहीं गया था इसलिए वो कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। बड़ी बात ये है कि दिलीप घोष ने बीजेपी के कार्यक्रमों से तो दूरी बनाई वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी से मुलाकात की। दिलीप घोष ने 61 की उम्र में पार्टी की नेता रिकूं मजूमदार से शादी भी की है। खबरें है कि बीजेपी नेता उनकी ममता बेनर्जी के साथ मुलाकात को लेकर नाराज है। इससे पहले भी दिलीप घोष बंगाल विघानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर हमला बोलते रहे हैं। वो सुवेंदु को बाहरी नेता बताते रहे हैं। साथ ही उनका दावा है कि सुवेंदु की अगुवाई में बीजेपी बंगाल मे कमजोर हुई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिन में वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
बंगाल चुनाव से पहले बड़ा झटका! दिलीप घोष की TMC में एंट्री तय?
-
By DigitalDesk
- Categories: स्पेशल
- Tags: #Mamta Banerjee
Related Content
मोहन भागवत का दशहरा संदेश: सत्ता परिवर्तन की राजनीति, आंदोलन और भारत की स्थिरता पर मंथन
By
DigitalDesk
October 20, 2026
विजयादशमी पर शस्त्र पूजा और शमी वृक्ष का महत्व, शक्ति, साहस और विजय का सनातन संदेश
By
DigitalDesk
October 20, 2026
रावण की आखिरी 3 सीख: मरते-मरते शत्रु को दे गया जीवन का सबसे बड़ा ज्ञान, आज भी प्रासंगिक हैं ये बातें!
By
DigitalDesk
October 20, 2026
दशहरा 2026: विजयादशमी आज... जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शमी पूजा का महत्व
By
DigitalDesk
October 20, 2026
रावण: दस सिर, अपार ज्ञान और अहंकार की एक भूल! आखिर क्यों अपनी ही शक्तियों का शिकार बना लंकापति?
By
DigitalDesk
October 19, 2026