Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा वित्त मंत्री को लेटर…चुकाना चाहता है इतने करोड़ का टैक्स

DigitalDesk by DigitalDesk
January 14, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Big fraud Sukesh Chandrashekhar wants to pay letter tax to the Union Finance Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर में यह भी लिखा है उसके पास एक बेहतरीन लीगल और फाइनेंशियल टीम है। लेकिन वह फिर भी यह चाहता था कि खुद इसका खुलासा करे। सुकेश ने यह भी लिखा कि अगर वित्त मंत्री के कार्यालय से उसकी अपील को मान्य कर लिया जाता है तो उसके सीए की टीम पूरी डिटेल के साथ डॉक्यूमेंट्स दाखिल करेगी।

  • महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा वित्त मंत्री को पत्र
  • 2024-25 में सुकेश की कंपनियों ने 22,410 करोड़ कमाए
  • 7640 करोड़ रुपए टैक्स चुकाना चाहता है सुकेश चंद्रशेखर
  • सुकेश ने लिखा उसके साथ लीगल और फाइनेंशियल टीम है
  • फिर भी वह चाहता था कि खुद इसका खुलासा करे
  • सीए की टीम डिटेल डॉक्यूमेंट्स दाखिल करेगी

करीब 200 करोड़ से अधिक की वसूली मामले में पिछले कई साल से जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की एक नई चिट्ठी चर्चा में है। यह चिट्ठी ठग सुकेश ने देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को लिखी है। चिट्ठी में ठग ने 2024-25 में विदेशों में चल रही अपनी कंपनियों की कमाई का खुलासा करते हुए टैक्स को लेकर हो रहे विवाद को सेटल करने की मांग की है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि 2024-25 में उसकी कंपनियों ने दुनिया भर में करीब 22 हजार 410 करोड़ रुपए की आमदानी की है। जिसका टैक्स 7 हजार 640 करोड़ रुपए बनता है। वह इस राशि को चुकाना चाहता है।

Related posts

Chhattisgarh government

धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर…

March 8, 2026
ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026

महाठग सुकेश ने वित्तमंत्री को लिखी अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा है​ कि एलएस होल्डिंग्स इंटरनेशनल और स्पीड गेमिंग कॉर्पोरेशन के रूप में उसका बिजनेस चलता है। अमेरिका के नेवादा और ब्रिटेन के वर्जिन आइलैंड में यह कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। उसने बताया यह एक ऑनलाइन और ऑफलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी का कारोबार है। जो साल 2016 से रजिस्टर्ड और प्रॉफिटेबल है।

एक साल में 22410 करोड़ रुपए का कारोबार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि उसकी कंपनियां साल 2024 में 2.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 22 हजार 410 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। यह कारोबार स्पेन, अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई और हांगकांग में काम करती हैं। अमेरिकी कानूनों और ब्रिटिश कानूनों के अनुसार टैक्स जमा करने और दूसरे अनुपालन के बाद उसकी पर्सनल आय करीब 7 हजार 640 करोड़ रुपए बनती है।

PM मोदी को बताया ग्रेट लीडर

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जो चिट्ठी वित्त मंत्री सीतारमण को लिखी है उसमें बताया कि साल 2012-19 से उसके खिलाफ टैक्स रिकवरी की कार्यवाही चल रही है। कुछ अपीलें भी लंबित हैं, जो कि अदालतों के सामने विचाराधीन हैं। अगर कोई सेटलमेंट हो सकता है तो वह सभी पेंडिंग बकाए का भुगतान एक साथ करने और इसके निपटान के लिए तैयार है। इसके साथ ही सुकेश ने लिखा है कि एक गौरवान्वित भारतीय होने के नाते हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महान नेतृत्व में वह भी इस महान राष्ट्र के विश्व स्तरीय विकास में अपना योगदान देना चाहता है।

अभी तक दोषी नहीं ठहराया गया

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा और बताया कि वह वित्तीय मामलों का सामना कर रहा है। वह न्यायिक हिरासत में है। उसने लिखा कि वह एक विचाराधीन कैदी है। उसे किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। इसलिए यह कहना गलत होगा कि उसकी आय अवैध है। उसने चिट्ठी में लिखा कि आपके विभाग ने उसके खिलाफ भारतीय इनकम के खिलाफ टैक्स वसूली की कार्यवाही शुरू की है। जिससे साबित होता है कि उसकी आय वैध है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 511
Tags: #Big fraud Sukesh Chandrashekhar#Union Finance Minister letter#wants to pay tax
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version