Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

big breaking: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन…प्लेन क्रैश बारामती के पास प्लेन क्रैश…हादसे में पांच लोगों की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2026
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, संपादक की पसंद
0
Big Breaking Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar passed away
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिग ब्रेकिंग: बारामती एयरपोर्ट पर विमान हादसा

अजित पवार को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन क्रैश

महाराष्ट्र के NCP नेता और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया। विमान हादसा बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त हुआ है। लैंडिंग का प्रयास करते वक्त विमान क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के साथ विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक निजी चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे के पास उतर रहा था। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान एयरपोर्ट के पास ताऊपट्टी क्षेत्र में गिरा और टकराते ही उसमें भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान खेत में गिरने के बाद पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

हादसे के वक्त विमान में 5 लोग थे?

सूत्रों के अनुसार इस चार्टर्ड विमान में अजित पवार सहित कुल पांच लोग सवार थे। ये सभी मुंबई से बारामती जा रहे थे। अजित पवार को बारामती में जिला परिषद चुनाव प्रचार और बैठकों में हिस्सा लेना था। पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों को लेकर उन्होंने कई अहम मीटिंग्स तय कर रखी थीं।  हादसा इन बैठकों से ठीक पहले हुआ, जिससे राजनीतिक गलियारों में चिंता और हलचल का माहौल बन गया।

पूरा विमान जलकर हुआ खाक

हादसे के बाद चार्टर्ड विमान में इतनी तेज आग लगी कि पूरी मशीन जल गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। रेस्क्यू टीम ने मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग और धुएं की वजह से राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

तकनीकी खराबी या क्रैश लैंडिंग?

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि

  • विमान ने क्रैश लैंडिंग की

  • या फिर किसी तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा हादसे की जांच शुरू किए जाने की संभावना है। ब्लैक बॉक्स और उड़ान से जुड़े तकनीकी रिकॉर्ड हादसे के कारणों को स्पष्ट कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अजित पवार मंगलवार को मुंबई में हुई कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे। इसके बाद बुधवार सुबह वे चुनावी कार्यक्रमों के लिए बारामती रवाना हुए। यह विमान एक निजी कंपनी द्वारा संचालित चार्टर्ड प्लेन बताया जा रहा है।

Post Views: 399
Tags: Ajit Pawar Passed awayAjit Pawar plane crashBig Breaking Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version