Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

ये है सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने की वजह, यूं ही नहीं कांग्रेस डिप्टी सीएम बनाती है

DigitalDesk by DigitalDesk
June 29, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस हाईकमान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया है। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद पहली बार डिप्टी सीएम का पद छत्तीसगढ़ सरकार में होगा। टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के अपने अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कथित तौर पर ढाई-ढाई साल सीएम वाले फार्मूले को दरकिनार कर दिए जाने के बाद से ही टीएस सिंहदेव की नाराजगी गाहे-बगाहे सामने आती रही है। अब भूपेश सरकार में सिंहदेव का घोषित रूप से नंबर 2 का दर्जा होगा। वैसे भी उनको नंबर 2 जैसा ही माना जाता रहा है। लिहाजा चुनाव के पहले कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव का सम्मान बढ़ाने का फैसला किया है। इससे न केवल टीएस सिंहदेव के स्वाभिमान का ध्यान रखा गया। बल्कि भूपेश सरकार में अंतर्विराेध खत्म करने और तालमेल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है। स्वयं सीएम भूपेश बघेल ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने के फैसले का का स्वागत कर संदेश दिया है कि आगे तालमेल बेहतर होगा। ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठक के बाद डिप्टी सीएम बनाने से पहले टीएस सिंहदेव की रजामंदी ली गई इसके बाद ही उनको यह नई जिम्मेदारी उेन का निर्णय हुआ है।

सरगुजा संभाग पर खास नजर

टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के फैसले से पहले सीएम भूपेश बघेल और सिंहदेव के बीच मनमुटाव की गई खबरें सामने आ चुकी है। इस फैसले का परिणाम यह होगा कि सरगुजा संभाग के अलावा जहां.जहां भी सिंहदेव की नाराजगी की चर्चा होती रही थी वहां अब कांग्रेस में एकता नजर आएगी। इतना ही नीह बल्कि संयुक्त रूप से कांग्रेस के लोग एक मंच पर नजर आएंगे। यह विधानसभा चुनाव की दृष्टि से इसे देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी की ताकत के बढ़ने की संभावना है। इससे बीजेपी के लिए नई मुष्किलें खड़ाी हो सकती है। बीजेपी के साथ दूसरे दल जो बार बार टीएस सिंहदेव पर नजरें लगाए हुए थे उनको भी शायद अब रास्ता नहीं मिलेगा। हालांकि सिंहदेव हर बार यह बोलते रहे कि वे कांग्रेस कभी नहीं छोड़ेंगे आखिर में यह बात प्रमाणित भी हुई। इससे हटकर विधानसभा चुनाव के दौरान अब पूरी कांग्रेस पार्टी सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में मैदान में खड़ी नजर आएगी। दरअसल अंबिकापुर से विधायक टीएस सिंहदेव की छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से सरगुजा में मजबूत पकड़ है। इतना ही नहीं सरगुजा शाही परिवार के वंशज टीएस सिंहदेव कांग्रेस में आलाकमान के भरोसेमंद भी हैं। सिंहदेव का 6 जिले से बने सरगुजा संभाग की 14 सीट पर सीधे असर माना जाता है। सरगुजा संभाग को छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी भी कहा जाता है। यही वजह है कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इन्हीं सीटों पर बड़े वोटों के अंतर से अपनी जीत दर्ज कराई थी। इसलिए सभी दलों की नजर सरगुजा संभाग पर रहती है।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

लगाई जा रही थी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला कांग्रेस ने यूं ही नहीं ले लिया। पिछले 13 जून को सिंहदेव ने अंबिकापुर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में कहा था कि दिल्ली में उन्होंने बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। बीजेपी में शामिल होने का उन्हें प्रस्ताव दिया गया है। लेकिन वह बीजेपी में नहीं शामिल होंगे। उनके इस बयान के बाद यह अटकलें लगने लगी थीं कि टीएस कांग्रेस छोड़ सकते हैं। चुनाव से पहले वे पार्टी बदलते हैं तो कांग्रेस को इसका भारी नुकसान उठाना पकड़ता।

नाराज होकर छोड़ा था पंचायत मंत्रालय

दरअसल टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के सीएम बनना चाहते थे। ऐसा दावा किया जाता है कि सरकार बनने के समय अघोशित तोर पर ये तय हुआ था कि पहले ढाई साल के लिए भूपेश बघेल सीएम रहेंगे इसके बाद फिर ढाई साल के लिए सिंहदेव को सीएम बनाया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं , या ये कहे भूपेष बघेल ने ऐसा होने नहीं दिया। इससे नाराज टीएस सिंहदेव ने 16 अगस्त 2022 को पंचायत और ग्रामीण मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था। इतना ही नही उन्होंने सीएम भूपेश बघेल को चार पेज का लंबा लेटर लिखा था इसके कर मंत्रालय छोड़ा था। हालांकि वे स्वास्थ्य और वाणिज्यिकर मंत्री बने रहे थे। मंत्रालय छोड़ने की वजह उन्होंने प्रदेश के आवासविहीन लोगों को आवास नहीं मिलना और जनघोषणा पत्र में किए गए वादों का पूरा नहीं होना तब बताया था। ब्ता दें टीएस सिंहदेव कांग्रेस सरकार के आधार स्तंभों में से एक माने जाते हैं। 17 दिसम्बर 2018 को उन्होंने सीएम भूपेश बघेल के साथ मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। मुख्यमंत्री भूपेश ने सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को मंत्री बनाकर कैबिनेट का गठन करके सरकार की औपचारिक शुरुआत की थी।

Tags: Bhupesh Baghel CMchhattisgarh assembly electionCongress GovtTS Singhdev Deputy CM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version