भोपाल लव जिहाद कांड: पुलिस कस्टडी से भागने की नाकाम कोशिश…मुख्य आरोपी फरहान को लगी पैर में गोली…!
भोपाल में सामने आए लव जिहाद के सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी फरहान खान ने शुक्रवार की रात पुलिस से भागने की कोशिश की। जिससे पुलिस को उस पर गोली चलाना पड़ी, और पैर में गोली लगने के कारण फरहान घायल हो गया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें पुलिस की एक टीम मुख्य आरोपी फरहान को और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अपराध की पूछताछ के संबंध में उसे एक वाहन में ले जा रही थी। तभी फरहान ने लघुशंका का बहाना बनाया और पुलिस के वाहन से नीचे उतारा गया। उसके साथ ही एक पुलिस कर्मी भी नीचे उतरा, लेकिन इसी बीच फरहान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसी झूमाझटकी में गोली चल गई, जो फरहान के पैर में जा लगी। अब लोग कह रहे है यह तो भोपाल पुलिस थी, जिसकी गोली फरहान के पैर में लगी, अगर कहीं उत्तरप्रदेश की पुलिस होती तो गोली का निशाना फरहान का सिर ही होता।
- भोपाल पुलिस की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
- शॉर्ट एकनाउंटर के बाद किया फरार फरहान को गिरफ्तार
- फरहान ही है भोपाल लव जिहाद कांड का मास्टमाइंड
लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान पर कॉलेज की हिंदू छात्राओं को ब्लैकमेल करने का आरोप है। भागने की कोशिश कर रहे फरहान के पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी फहरान पुलिस की कस्टडी से भागने की फिराक में था। इस दौरान उसने पुलिस की टीम पर हमला भी किया। बता दें पुलिस की कस्टडी से भागने का पूरा मामला भोपाल के रातीबड़ थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर सरवर गांव का है।
दरअसल यह पूरा इलाका सुनसान रहता है। आरोपी फरहान ने खेत और जंगल का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। सरवर गांव से रहवासी इलाका पूरी तरह से खत्म हो जाता है।
हमीदिया अस्पताल में फरहान का इलाज जारी
पुलिस की गोली से घायल भोपाल लव जिहाद कांड के मुख्य आरोपी फरहान को पुलिस ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया है। जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की एक टीम अस्पताल में उस वार्ड के बाहर तैनात है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। दअसल आरोपी फरहान को लेकर पुलिस इस पूरे मामले के छठवें आरोपी की तलाश में निकली थी। इस बीच उसने सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों को उसकी झूमाझटकी के बीच गोली चली जो फरहान के पैर में जा लगी।
आखिर क्या है भोपाल लव जिहाद का पूरा मामला
फरहान खान और उसके साथियों पर यह आरोप है कि उन्होंने भोपाल स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं को टारगेट बनाया। उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के वीडियो बनाए और फोटो लिये गये, जिनके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। इस मामले का खुलासा 18 अप्रैल को तब समय हुआ जब एक पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बागसेवनिया पुलिस से शिकायत कर दी। इसके बाद जब गोपनीय तरीके से पुलिस ने जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। अब सामने आया है कि कि फरहान ही अपने दूसरे मुस्लिम दोस्तों के साथ मिलकर एक गैंग आॅपरेट करता था। जिनके निशाने पर कॉलेज की हिंदू छात्रा हुआ करती थीं, जो लड़कियों का शोषण करते थे। फिर अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करते थे। इतना ही नहीं यह भी पता चला है कि लड़कियों पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया जाता था।