Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

bharat jodo yatra:यात्रा का तीसरा दिन, राहुल की सुरक्षा में चूक,खेत में गिरा पैरामोटर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 25, 2022
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
bharat jodo yatra:यात्रा का तीसरा दिन, राहुल की सुरक्षा में चूक,खेत में गिरा पैरामोटर

bharat jodo yatra On the third day Rahul's security lapse dropped the paramotor

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शाम को ओंकारेश्वर में दर्शन करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को मध्य प्रदेश में तीसरा दिन है। गुरुवार रात ग्राम खेरदा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव भान भरड के लिए रवाना हुई। इसके पहले विश्राम स्थल पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा है। इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक भी नजर आई। यहां कुछ अतिउत्साही कांग्रेसियों ने पैरामोटर से भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने की कोशिश की। इस दौरान एक पैरामोटर आसमान में उड़ते हुए खेत में गिर गया। जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में पुलिस ने पैरामोटर उड़ान रुकवा दी।

खेत में गिरा पैरामोटर

बता दें पैरामोटर के विंग्स पर भारत जोड़ो यात्रा का लोगो लगा है साथ ही इसमें श्वी लव आरजी लिखा है। आरजी का मतलब यहां राहुल गांधी है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
पैरामोटर के विंग्स पर भारत जोड़ो यात्रा का लोगो लगा
पुलिस ने पैरामोटर उड़ान रुकवा दी।
राहुल गांधी और प्रियांका गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ

बता दें कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह एकबार फिर शुरू हुई। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को यात्रा का तीसरा दिन है। उनके साथ प्रियंका गांधी के अलावा दिग्विजय सिंह समेत मप्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं। वे सुबह टी ब्रेक लिए बिना ही यात्रा के लिए आगे बढ़ गए। यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से खरगोन जिले के खेरदा गांव से हुई। यहां से यात्रा खरगोन पहुंची। यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक सुबह करीब साढे़ 10 बजे भानबरड में लिया गया। यहां से यात्रा बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते हुए आगे बढ़ेगी वहीं राहुल गांधी शाम को ओंकारेश्वर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका नर्मदा पूजन का कार्यक्रम है। बता दें शुक्रवार को राहुल गांधी करीब 23 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे।

इस तरह रहेगा यात्रा का रूट

25 नवंबर कृ खरगौनकृखंडवा, खेरना सनावद

नर्मदा पूजन, ओंकारेश्वर दर्शन भी करेंगे।

26 नवंबर को खरगौन इंदौर, मोरटक्का मनिहार,,अंबेडकर जन्मभूमि महू पहुंचेंगे।

27 नवंबर कसे इंदौर, राउ राजवाड़ाए इंदौर में सभा और चिमनबाग में विश्राम।

29 नवंबर को इंदौर बड़ा गणपति बरोली, तराना गांव चौक, कैंप साइट सांवेर पहुचेंगे।

30 नवंबर को उज्जैन, जैन मुनि स्वामी प्रज्ञा सागर महाराज से भेंट करेंगे। श्री महाकालेश्वर दर्शन करेंगे। 1 दिसंबर को उज्जैन से रवानगी। नजरपुर गांव, घट्टिया पालखेडी पहुचेगी यात्रा। 2 दिसंबर को आगर मालवा पहुंचेंगे राहुल गांधी। यहां झालारा, सुमराखेड़ी, आगर छावनी से होते हुण् 3 दिसंबर को आगर मालवा के महूदिया, आमला,नानकर, सुसनेर ,मागीजपुर चौराहा, लालखेड़ी, 4 दिसंबर को आगर मालवा के सोयत कला, भारत माता मंदिर, डोंगर गांव से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

सीहोर में भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर हटाने पर विवाद

वहीं सीहोर में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जब गुरुवार को शहर के कोतवाली चौराहे पर पहुंची तब प्रशासन ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पोस्टर और बैनर हटा दिए। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में दूसरे राजनीतिक दलों के पोस्टर और बैनर लगे हैं लेकिन उन्हें नहीं हटाया गया है। भारत जोड़ों यात्रा के बैनरण्पोस्टर को हटाया जा रहा है। यह प्रशासन की दमनकारी नीति को दर्शता है। कांग्रेस नेता रेहान नवाब ने कहा कि प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। एक तरफ तो शहर में भाजपा नेताओं के बड़ेण्बड़े बैनरण्पोस्टर और झंडे लगे हुए हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े बैनरण्पोस्टर को तत्काल हटाया गया, जो भाजपा की डर का प्रतीक है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यात्रा से प्रदेश भाजपा की चिंता बढ़ गई है। रेहान नवाब ने कहा कि गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भोपाल से शुरू हुई यात्रा शहर के कोतवाली चौराहे पर पहुंची थी। सभी युवक कांग्रेस सहित अन्य कांग्रेसजन यात्रा में शामिल थे। इस दौरान यात्रा कुछ समय के लिए मेन रोड से तहसील चौराहे पर पहुंची लेकिन प्रशासन ने यात्रा से जुड़े युवक कांग्रेस के बैनरण्पोस्टर हटवा दिए। उन्होंने आरोपा कि भारत जोड़ो यात्रा का जिस तरह से मध्यप्रदेश में आगाज हुआ है। उससे भाजपा घबरा गई है।

Post Views: 280
Tags: Big lapse in the security of Rahul GandhiIndia Jodo Yatraparamotor fell in the fieldRahul Gandhi will visit Omkareshwar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version