Friday, October 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Bharat Jodo Yatra: रामलला के मुख्य पुजारी के बाद अब रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल की प्रशंसा

चंपत राय ने कहा-यात्रा की हो सराहना

DigitalDesk by DigitalDesk
January 4, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Bharat Jodo Yatra: रामलला के मुख्य पुजारी के बाद अब रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल की प्रशंसा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्याः राहुल गांधी को उनकी भारत जोड़ो यात्रा का फल मिल रहा है। रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की प्रशंसा की है। चंपत राय ने कहा, ”RSS या प्रधानमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना नहीं की है। इतने कड़ाके की ठंडक मे एक नौजवान देश की यात्रा कर रहा है तो उसकी सराहना होनी चाहिए। देश के हर नौजवान को ऐसी यात्रा कर देश का इतिहास और भूगोल जानना चाहिए। यह प्रशंसनीय बात है कि 50 साल का नौजवान इस खराब मौसम में देश की 3 हजार किलोमीटर की यात्रा कर रहा है। देश को समझ रहा है। इसमें खराब बात क्या है?”

  • भारत जोड़ो यात्रा में राहुल यूपी पहुंचे हैं
  • तीन दिनों तक यूपी में चलेंगे
  • मां सोनिया की तबीयत खराब, तो प्रियंका उनके साथ
  • राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने बड़ाई की

राहुल गांधी को मिल रहे हैं नए प्रशंसक

इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने भी राहुल गांधी की पद यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है वह कोई भी हो हम उसकी सराहना करेंगे। इससे एक दिन पहले रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने पत्र लिखकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था। आचार्य सत्येन्द्र दास ने पत्र में लिखा, ‘आपकी जो यह देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो। जो लक्ष्य लेकर आप चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है। हमारी मंगल कामना है कि आपकी यात्रा सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।’

Related posts

teacher accused of misconduct with

शिक्षिका से अभद्रता का आरोप अतिथि शिक्षक ने दी धमकी…छेड़छाड़ करने दो नहीं तो SC\ST केस में फंसा दूंगा…SC/ST एक्ट के नाम पर धमकी का दावा

October 2, 2026
Bapu birth anniversary

बापू की जयंती, सेवा का संकल्प… गांधी के विचारों को जमीन पर उतारने की कवायद

October 2, 2026

यूपी में 3 दिनों तक हैं राहुल

मामला सुर्खियों में आने के बाद आचार्य सत्येंद्र दास ने पत्र को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या के कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नेता गौरव तिवारी वीरू व अन्य कांग्रेस नेता आए थे और समर्थन पत्र देने का आग्रह किया था। उनके आग्रह पर ही पत्र लिखा है। क्रिसमस की छुट्टी से 9 दिनों के ब्रेक के बाद लौटने के बाद राहुल ने यात्रा मंगलवार को शुरू की है। वह UP में 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाले हैं।

इस दौरान यूपी के तीन जिलों गाजियाबाद, बागपत और शामली से यात्रा गुजरेगी। यह 11 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version