Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारत जोड़ो यात्रा,अभिनेत्री पूजा भट्ट भी हुईं शामिल

भारत जोड़ो यात्रा का 56वां दिन

DigitalDesk by DigitalDesk
November 2, 2022
in दिल्ली, राजनीति
1
भारत जोड़ो यात्रा,अभिनेत्री पूजा भट्ट भी हुईं शामिल

bharat jodo yatra Actress Pooja Bhatt

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से फिर शुरू हुई। यात्रा में फिल्म अभिनेत्री और निर्माता पूजा भट्ट भी शामिल हुईं। बताया जाता है कि हैदराबाद में यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत कथित तौर पर पुलिस का  धक्का लगने से गिर गये। जिससे उन्हें चोंट लग गई। घायल राउत को इलाज के लिउ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा का 56वां दिन

भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को 56 वां दिन है। तेलंगाना में यह पिछले करीब एक सप्ताह है। इससे पहले अभिनेत्री पूनम कौर भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शरीक हुई थीं। राहुल गांधी और पूनम कौर की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को लेकर सियासत गरमा गई थी। कर्नाटक भाजपा की नेता प्रीति गांधी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए ! इस ट्वीट को लेकर प्रीति गांधी की कड़ी आलोचना हुई थी।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

पूर्व मंत्री राउत की आंख और हाथ पैर में चोट

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हैदराबाद में पुलिस के धक्के से महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत घायल हो गए हैं। उन्हें हैदराबाद के वसावी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी एक आंख और हाथ पैर में चोट आई है।

एक दिन पहले चार मिनार के सामने फहराया तिरंगा

राहुल गांधी ने एक दिन पहले मंगलवार को हैदराबाद में चार मीनार के सामने तिरंगा फहराया था। बता दें करीब 32 साल पहले राजीव गांधी ने भी इसी स्थान से सदभावना यात्रा की शुरुआत की थी। राहुल गांधी ने जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया तब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी भी मौजूद थे। राहुल गांधी भारत जोड़ो के नारे और सड़क किनारे खड़ी भीड़ के बीच चारमीनार पहुंचे। राहुल गांधी ने मंच पर पिता राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि जिस स्थान पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया उसी स्थान से 19 अक्टूबर 1990 को उनके पिता राजीव गांधी ने सद्भावना यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि हर साल उस दिन कांग्रेस यहां तिरंगा फहराती है। रमेश ने कहा कि इस बार 19 अक्टूबर को हम यहां तिरंगा नहीं फहरा सके थे।  इसलिए भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।

7 सितंबर से प्रारंभ हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंच चुकी है। करीब 150 दिन चलने वाली यह यात्रा जम्मू कश्मीर में खत्म होगी।

एमपी में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर के बोडरली गांव पहुंचेगी। यहां से 21 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का आगाज मप्र की धरती पर होगा। यात्रा मप्र के कई शहरों से गुजरेगी। इन तमाम शहरों में यात्रा की तैयारी की जा रही है। लोगों के रुकनेए खाने, ट्रांसपोर्ट सहित कई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस नेताओं को सौंप दी गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन महाकाल की नगरी भी जाएगी। यहां राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे।। इसके पहले राहुल गांधी साधु संतों के साथ मप्र में प्रवेश के साथ मां नर्मदा की पूजा अर्चना करेंगे। बता दें भारत जोड़ो यात्रा का इंदौर जिले में 3 दिन का ठहराव रहेगा। जबकि प्रदेश में 13 दिन तक भ्रमण करेगी। यह मप्र में करीब 382 किमी का सफर तय करेगी और 3 दिसंबर की शाम को आगर जिले के सुसनेर विधानसभा से राजस्थान में प्रवेष करेगी। बता दें राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर से 35 किमी दूर इच्छापुर के पास बोडरली गांव से प्रवेश करेंगे। एंट्री पॉइंट पर 50 हजार से लेकर 1 लाख लोग राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करने पहुंचेंगे। ।

बोडरली गांव से शुरू होगी यात्रा

बोडरली गांव से यात्रा सुबह करीब साढे़ 6 बजे शुरू होगी। पहले 14 किमी का सफर कर सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, जैनाबाद फाटा बुरहानपुर में सुबह साढे़ 10 बजे रुकेगी। शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। करीब 9 किमी का सफर कर शाम सात बजे यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर, बुरहानपुर पहुंचेगी। रात में यात्रा का हॉल्ट रनवे होटल बोरगांव सरदर के पहले होगा। यात्रा 22 नवंबर को सुबह साढे़ 6 बजे फिर शुरू होगी और 14 किमी का सफर कर यात्रा रुस्तमपुर, खंडवा में सुबह साढेऋ10 बजे रुकेगी। छहगांव माखन, खंडवा में नुक्कड़ मीटिंग का भी आयोजन किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा का नाइट हॉल्ट देशगांव, खंडवा में रहेगा। जबकि 23 नवंबर को यात्रा खेरदा, खरगोन से शुरू होगी। 13ण्4 किमी का सफर कर यात्रा सुबह साढे़ 10 बजे भानबरद, खरगोन में रुकेगी। शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी और शाम को बस स्टैंड सनावद, खरगोन के पास रुकेगी। नाइट हॉल्ट मोरटक्का गांवए खंडवा वैष्णव होटल के पास रहेगा।

खालसा कॉलेज में ठहरेंगे राहुल गांधी

25 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मोरटक्का से बड़वाह की ओर आगे बढ़ेगी। यहां बीच में यात्रा भोजन के लिए रुकेगी। इसके बाद बड़वाह में नुक्कड़ सभा भी होगी। यहां से यात्रा आगे बढ़ेगी और सिमरोल घाट के पहले रुकेगी। यहां नाइट हॉल्ट के बाद यात्रा अगले दिन आगे बढ़कर सिमरोल तलाई नाका होते हुए तेजाजी नगर पहुंचेगी। यहां रुकने के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी और इंदौर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचेगी। यहां पर नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा खालसा कॉलेज में नाइट हॉल्ट होगा। अगले दिन 26 नवंबर को यात्रा इंदौर में रहेगी।

संतों के साथ करेंगे नर्मदा पूजन

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर से लेकर खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन से लेकर आगर मालवा और सुसनेर होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। लगभग सारी व्यवस्थाएं तय हो चुकी हैं। राहुल गांधी की टीम ने यहां के सारे पॉइंट देखे हैं। यह तय हो चुका है कि राहुल गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और यहां पर उनकी जनसभा भी होगी। इसके पहले यात्रा के दौरान जब वे सनावद से बड़वाह आएंगे उस वक्त सुबह का वक्त होगा और राहुल गांधी जी पुल पर से मोरटक्का पुल से साधु-संतों के साथ नर्मदा मां के दर्शन कर वहीं से पूजा अर्चना करेंगे।

Post Views: 252
Tags: Bharat Jodo Yatrafilm actress Pooja BhattHyderabadRahul GandhiTelangana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version