Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Bharat Band On SC,ST Reservation: जानें क्यों हो रहा है सुप्रीम कोर्ट के फैसला का विरोध…NDA के ये दल भी कर रहे बंद का समर्थन

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रिमीलेयर और उपवर्गीकरण करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से देश भर में सियासत गरमा गई है। इसके खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ मोर्चा ने आज बुधवार 21 अगस्त को भारत बंद Bharat Band On SC,ST Reservation बुलाया है। बता दें कई दलित और आदिवासी संगठनों ने क्रीमीलेयर के आरक्षण पर SC के फैसले के खिलाफ ये बंद बुलाया है। दलित और आदिवासी संगठनों ने इसके साथ ही अपनी कई मांगों की एक सूची भी जारी की है। उनकी सभी मांगें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के लिए है। दलित और आदिलासी संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी के साथ ही कई दूसरे राजनीतिक संगठनों ने समर्थन दिया है।

  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ गई कलह
  • एनएसीडीएओआर ने किया सरकार से अनुरोध
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज करने की मांग
  • SC,ST के संवैधानिक अधिकारों के लिए बताया खतरा

इसलिए बुलाया गया भारत बंद

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों आरक्षण को लेकर एक फैसला सुनाया था। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा गया था कि सभी अनुसूचित जाति और जनजाति जनजातियां समान वर्ग नहीं हैं। कई जातियां और अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। इसके लिए कोर्ट ने सीवर की सफाई करने वालों के साथ बुनकर का काम करने वालों का उदाहरण भी दिया था। कोर्ट की ओर से कहा गया था कि यह दोनों ही जातियां SC कैटेगरी में आती हैं। जबकि इस जाति से ताल्लुक रखने वाले लोग बाकी लोगों से और अधिक पिछड़े हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

NDA के सहयोगी दलों ने भी किया विरोध

अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जहां एक ओर देश भर के विभिन्न संगठन की ओर से आज बुधवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। जिसमें विपक्ष के कई दलों ने भी इसका समर्थन किया हैं। वहीं एनडीए में शामिल दलों में भी इस मुद्दे पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। चिराग पासवान ने बंद का सपोर्ट किया है तो वहीं जीतनराम मांझी इस बंद के विरोध में हैं, वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जता रहे हैं। बता दें एनडीए के सहयोगी दलों ने भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इसका विरोध किया था। सहयोगी दलों के विरोध के बाद केन्द्र सरकार के ओर से आश्वासन भी दिया गया था। हालांकि इस आश्वासन के बाद भी चिराग पासवान की पार्टी की ओर से आज बुधवार को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है।

बसपा प्रमुख ने दिया भारत बंद को समर्थन

मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने आरक्षण के मुद्दे पर बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस आदि पार्टियों की मिलीभगत बताते हुए कहा आरक्षण विरोधी षडयंत्र और इसे निष्प्रभावी बनाकर खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इस मिलीभगत के चलते ही 1 अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण में उपवर्गीकरण और इनमें क्रीमीलेयर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर में आक्रोश दिखाई दे रहा है।

भारत बंद के समर्थन में अखिलेश का ट्वीट

सुप्रीम कोर्ट की ओर से आरक्षण में कोटा के भीतर कोटा फैसले का विरोध बढ़ गया है। इसके खिलाफ बुलाए गए भारत बंद का समर्थन अब समाजवादी पार्टी ने कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बंद क समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा कि आरक्षण को बचाने लिए इस तरह का जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। यह जन आंदोलन शोषित और वंचित लोगों के बीच नई चेतना का नया संचार करेगा। अखिलेश ने कहा आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ मंजूर नहीं होगी, इस छेड़छाड़ के खिलाफ यह आंदोलन जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार होता है। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पहले ही आगाह कर चुके थे कि संविधान तभी कारगर साबित होगा। जब उसे लागू करने वालों की मंशा सही होगी। अखिलेश ने कहा जब सरकारें ही धोखाधड़ी और घपलों-घोटालों से संविधान के साथ संविधान की ओर से प्रदत्त अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो देश की जनता को इस तरह सड़कों पर उतरना ही होगा।।

बंद को लेकर इन राज्यों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा, झारखंड जैसे राज्यों में बंद का सबसे ज्यादा असर दिखने वाला है। लिहाजा पुलिस इन राज्यों में पूरी तरह से मुस्तैद है। चप्पे चप्पे पर पहरा दिया जा रहा है। राजस्थान के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल पांच जिलों में सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बताया जाता है कि भारत बंद का सबसे ज्यदा प्रभाव राजस्थान में देखने को मिल सकता है।

Post Views: 455
Tags: #Bharat Band#Creamy Layer Sub Classification#Scheduled Caste#Tribe Reservationsupreme court decision
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version