इस वक्त नहीं खाने चाहिए Fruits, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

fruits kab khane chahiye

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभादायक होता पर बहुत कम लोग जानते होंगे कि फलों को कब खाना चाहिए और कब नहीं। फलों को शाम या रात में खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। जानें इसकी वजह…

फल विटामिन और खनिजों का भंडार होते हैं। कहा जाता है कि फल खाने से आप फिट व हेल्दी रहते हैं। लेकिन इसे खाने का एक आइडियल वक्त होता है। आयुर्वेद के मुताबिक फलों का फायदा प्राप्त करने के लिए सूर्यास्त से पहले ही इन्हें खा लेना चाहिए.

नींद और पाचन में आ सकती है दिक्कत

आयुर्वेद के अनुसार शाम को फल खाने से नींद खराब हो सकती साथ ही आपके पाचन तंत्र में समस्या आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फल कार्ब्स और नेचुरल ग्लूकोज का एक बड़ा सोर्स होते हैं और शुगर लेवल बढ़ाकर ये आपकी एनर्जी बढ़ा देते हैं। इसी वजह से आपको रात में सोने में दिक्कत हो सकती है।

पाचन पर पड़ता है जोर

डॉक्टर्स के मुताबिक सूर्यास्त के बाद हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। ऐसे में पाचन तंत्र को कार्ब्स पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अत्यधिक कार्ब युक्त फलों का सेवन शाम के बाद नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि शाम के वक्त सीमित आहार लेने की भी सलाह दी जाती है।

फल ​​खाने का सही समय

फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है।  रात में तकरीबन 8-9 घंटे की नींद के बाद जब हम खाली पेट उठते हैं तब हमारा पाचन तंत्र फलों के पोषक तत्वों को ज्यादा तेजी से एब्जॉर्व करता है। इससे मेटाबॉलिज्म को किकस्टार्ट मिलता है।

हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Exit mobile version