Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड कांड….यूपी के इस शहर में है मृतक अतुल सुभाष का ससुराल.. बेंगलुरु पुलिस की टीम ने दी दबिश…आधी रात को घर से भागी AI इंजीनियर की सास

DigitalDesk by DigitalDesk
December 12, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
Bengaluru AI engineer Atul Subhash commits suicide Jaunpur Atul Subhash's in-laws house
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बेंगलुरु में पत्नी की प्रताड़ना से तंग होकर खुदकुशी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले को लेकर अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेंगलुरु पुलिस की टीम जांच के सिलसिले में यूपी के जौनपुर पहुंची। जहां अतुल सुभाष का ससुराल है। अतुल ने सुसाइड नोट और वीडियो में जो आरोप लगाए थे उसके आधार पर पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मामला दर्ज किया है।
वहीं जानकारी सामने आ रही है कि एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के ससुराल वाले अपने जौनपुर के घर से फरार हो गए हैं। मृतक इंजीनियर की सास और साला छोड़कर बाइक से भाग निकले। अब बताया जा रहा है कि यह सभी लोगों को गिरफ्तारी का डर था,जिससे भागे हैं।

  • बेंगलुरु का AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड कांड
  • पत्नी की प्रताड़ना से तंग होकर की थी खुदकुशी
  • एआई इंजीनियर मामले जौनपुर पहुंची बेंगलुरु पुलिस
  • बेंगलुरु पुलिस ने जांच की शुरू
  • जौनपुर में अतुल सुभाष का ससुराल
  • अतुल ने सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए थे आरोप
  • वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
  • वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि
  • रात के अंधेरे में भागी मृतक इंजीनियर की सास
  • अपने घर से बाहर निकली और कुछ दूर पैदल चली…
  • फिर बेटे के साथ बाइक से भाग निकली
  • वीडियो बनाने वालों के जोड़े हाथ

बता दें बेंगलुरु में एआई इंजीनियर की आत्महत्या कांड का जौनपुर कनेक्शन सामने आया है। ऐसे में यूपी के जौनपुर में भी पुलिस अलर्ट है। दरअसल मृतक अतुल सुषाष की पत्नी का मायका जौनपुर में है। ऐसे में जब मीडिया के माध्यम से आई खबरों को लेकर लोगों में कौतुहल मच गया। मृतक सुभाष ने अपने आत्महत्या से पहले लगभग 1 घंटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। साथ ही साथ 24 पन्ने का सुसाइड नोट भी वायरल किया है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी, साले और चचेरे ससुर को ठहराया है।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

जल्द होगी ससुराल पक्ष से पूछताछ

बंगलुरू में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सनसनीखेज सुसाइड केस मामले में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के खोया मंडी स्थित मृतक के ससुराल पहुंची। जहां घर पर मौजूद पत्नी निकिता की माँ निशा सिंघानियां व भाई अनुराग ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया।उनका कहना था कि हमारा पूरा परिवार इस मामले में सदमे है। मृतक की पत्नी अपने बच्चे के साथ दिल्ली में रहती है।इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को उनके घर के फोटो वीडियो बनाने से मना किया।और मीडिया कर्मियों से अभद्रता पूर्वक बात किया। और कहा कि आप इस मामले में हमारे वकील से बात करें न्यायालय जाएं वही सब कुछ मालूम हो पाएगा। अब सब कुछ बातचीत पुलिस के सामने और वकील के सामने होगी। वहीं इस मामले में निकिता के वकील विनोद श्रीवास्तव से बातचीत करने पर उन्होंने ने भी मीडिया से बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया।कहा इस मामले से हमारा कोई लेना देना नहीं है। लड़की के आने के बाद बात होगी।

इस मामले में मृतक इंजीनियर अतुल सुभाष का केस देख रहे अधिवक्ता दिनेश मिश्रा ने बताया कि अतुल की पत्नी निकिता ने अतुल पर कई केस किए थे। फैमली कोर्ट में मेंटिनेंस का भी केस चल रहा था। पत्नी निकिता ने अपने और बच्चे के लिए भरण पोषण की मांग कोर्ट से किया था। जिसमे कोर्ट ने पत्नी को भरण पोषण न देकर उनके बच्चे के भरण पोषण के 40 हजार रुपया प्रति माह का आदेश दिया था। अधिवक्ता ने कहा कि अगर अतुल को यह राशि ज्यादा लग रही थी तो उसके ऊपर भी कोर्ट है या हम लोगो से बातचीत करनी चाहिए थी।
वहीं निकिता सिंघानिया के परिवार का भी बयान सामने आया है। निकिता की मां निशा सिंघानिया ने बेटी और परिवार के सदस्यों पर लगाए उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। निशा ने कहा यह जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सभी निराधार है। वे सारे प्रमाण दुनिया के सामने रखेंगी। अतुल सुभाष ने अपना फ्रस्ट्रेशन हमारे परिवार पर निकाला है। उनकी बेटी कभी किसी को आत्महत्या के लिए बोल ही नहीं सकती। उधर चाचा ससुर ने भी कहा उनके परिवार का कोई दोषी नहीं है।

चाचा ससुर बोले — निकिता अच्छी बिटिया है

मृतक इंजीनियर के चाचा ससुर सुशील सिंघानिया ने आरोपों का खंडन किया और निकिता अभी यहां नहीं है। जब वह आएगी, तो वह ही हर सवाल का जवाब भी देगी। उन्हें तो पूरे मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से लगी है। निकिता को लेकर मृतक के चाचा ससुर ने कहा वह एक अच्छी बिटिया है। वह भी जल्द ही मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेगी। हालांकि इस केस से हमारा कोई लेना देना नहीं है। निकिता के एक दो दिन में घर आने की संभावना जताई जा रही है। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस को लेकर निकिता के परिवार वालों ने पहले ही मीडिया के सामने आने से मना कर दिया था। काफी सोच विचार के बाद निकिता के बड़े पिता सुशील सिंघानियां जोकि इस केस में आरोपी बनाए गए वह देर शाम मीडिया के सामने आए।

Post Views: 490
Tags: # Atul Subhash commit suicide#Bengaluru AI engineer#Jaunpur Atul Subhash's in-laws house
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version