णरती और धरतीवासियों के लिए बारिश का पानी केवल प्यास बुझाने वाला स्रोत नहीं है, बल्कि इसे “आसमान का अमृत भी कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर, मन और आत्मा के लिए कई लाभकारी गुणों से भरपूर होता है। कई सदियों से भारतीय संस्कृति में बारिश को पवित्र और शुद्ध माना गया है। आधुनिक विशेषज्ञों और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों में भी यह माना गया है कि बारिश में भीगना या Benefits and miraculous effects bathing in rain waterस्नान करना कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है।
- ‘आसमान का अमृत’ कहलाता है बारिश का पानी
- शरीर की गर्मी को कम करता है बारिश का पानी
- कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाता बरिश का पानी
- बारिश के नहाने से किडनी फेल्योर, हार्ट अटैक
- कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है
- मन को प्रसन्न करता है बारिश का पानी
- बारिश का पानी बढ़ता है रोग प्रतिरोधक क्षमता
बारिश का पानी करता है शरीर की गर्मी को शांत
गर्मी के मौसम में शरीर के अंदर की आंच बढ़ जाती है। जिससे चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, थकावट और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में बारिश का पानी त्वचा के माध्यम से शरीर की गर्मी को शांत करता है। शरीर को संतुलित तापमान प्रदान करता है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक पहुंचाता है। जिससे आपके मन और मस्तिष्क दोनों को शांति मिलती है।
कई गंभीर बीमारियों का खतरा करता है कम
विशेषज्ञ बताते हैं कि बारिश के पानी में ऐसे खनिज तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के भीतर विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार, बारिश में भीगने से किडनी फेल्योर, हार्ट अटैक और स्किन डिजीज जैसे रोगों के खतरे कई गुना कम हो सकते हैं। यह रक्त संचार को दुरुस्त करने के साथ ही नसों की सूजन को कम करने में सहायक होता है।
मन को बनाता है प्रसन्न
बारिश की बूंदों का संगीत और धरती की सोंधी खुशबू मन को गहराई से छू जाती है। यह अवसाद के साथ ही तनाव और चिंता को कम करती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें, तो वर्षा के दौरान वातावरण में नकारात्मक आयन negative ions की मात्रा बढ़ जाती है, जो मस्तिष्क में “हैप्पी हार्मोन्स” जैसे सेरोटोनिन को सक्रिय करते हैं। इसका परिणाम होता है – बेहतर मूड, अधिक ध्यान केंद्रित करने की शक्ति और मानसिक स्फूर्ति।
बारिश के पानी में भीगने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
प्राकृतिक तत्वों से सीधे संपर्क में आने से शरीर की इम्युनिटी को मजबूती मिलती है। बारिश में भीगना एक तरह से शरीर को मौसम के प्रति अनुकूल बनाता है और सामान्य संक्रमणों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। यह त्वचा को साफ करता है, रोमछिद्रों को खोलता है और प्राकृतिक डिटॉक्स की तरह कार्य करता है।
बारिश के पानी में भीगे,लेकिन सावधानी भी रखें
पहली बारिश में भीगने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि इस पानी में धूल और प्रदूषण मिला होता है। इतना ही नहीं बारिश के बाद गर्म पानी से स्नान जरूर करें। शरीर को अच्छी तरह सुखाकर साफ कपड़े पहनें। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग या जो पहले से बीमार हैं, वे डॉक्टर की सलाह के बिना बारिश में न भीगें।…प्रकाश कुमार पांडेय





