चीन की राजधानी पेइचिंग में 12345 सरकारी सेवा हॉटलाइन लोगों
की शिकायतों पर तुरंत जवाब देती है। पेइचिंग के छाओयांग जिले स्थित
सानलीथुन क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय हब के रूप में माना जाता है, जहां 10,000
से ज़्यादा विदेशी लोग रहते हैं। इसलिए सानलीथुन इलाके में स्थित
स्वयंसेवा स्टेशन खास तौर पर इन विदेशी लोगों को सुविधा देता है।
सानलीथुन अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवा दल के प्रमुख युआन
छ्येनमिंग ने कहा कि स्वयंसेवक मुख्य रूप से विदेशियों को भुगतान,
परिवहन, ऐप के इस्तेमाल, मनोरंजन के सुझाव और पेइचिंग में खाने-
पीने की जगहों के बारे में मदद करते हैं। उक्त सभी ऐसी चीज़ें हैं,
जिनके बारे में अक्सर पूछा जाता है। इस स्टेशन के स्वयंसेवकों ने 19
स्थितियों और 180 से ज़्यादा आम सवालों का विश्लेषण किया, जो
अक्सर विदेशियों द्वारा पूछे जाते हैं।
बताया जाता है कि यह छोटी सी जगह 500 से ज़्यादा स्वयंसेवकों
का केंद्र बन गई है, जिनमें से एक-तिहाई विदेशी हैं। विदेशी स्वयंसेवक
अज़फ़र मुमताज़ जतोई ने कहा कि पेइचिंग स्वयंसेवक का प्रतीक चिन्ह
एक ऑरेंज हट है। यह इस बात का प्रतीक भी है कि चीन अंतर्राष्ट्रीय
लोगों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए अपने दरवाज़े खोल रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)