Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

शादी से पहले पति था औरत!

शादी से पहले पति था औरत!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2022
in राजनीति
0
शादी से पहले पति था औरत!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात के वडोदरा में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 40 साल की महिला शादी के आठ साल के बाद यह जानकर हैरान रह गई कि उसका पति शादी से पहले औरत था। जो हाल ही में लिंग परिवर्तन वाला ऑपरेशन कराकर पुरुष बना था। ये राज महिला के सामने शादी के 8 साल बाद खुला। जरा सोचिए शादी के आठ साल के बाद जब उस के सामने ये राज खुला तो महिला पर क्या गुजरी होगी। हैरान और अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही महिला ने ऐसे में थाने की शरण ली। उसने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। बता दें पूरा मामला वडोदरा के गोत्री थाना क्षेत्र का है। जहां  एफआईआर दर्ज कराने पहुंची महिला ने विराज वर्धन जो पहले विजयता पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला ने एफआईआर में उसके परिवार के सदस्यों को भी गुनहगार बताते हुए उनके नाम भी लिखाए हैं। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि करीब नौ साल पहले उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए विराज वर्धन से हुई थी। तब महिला विधवा थी,  उसके पूर्व पति की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ रह रही थी।  इस दौरान उसकी मुलाकात मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए विराज वर्धन से हुई। दोनो ने 2014 में शादी कर ली।

हनीमून पर बनाता रहा बहाने
महिला का कहना है उसने विराज के साथ 2014 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थीं जब वह पति के साथ हनीमून के लिए कश्मीर तो वहां पहले पति विराज दूरी ने बनाए रखी। इतना ही नहीं विराज ने उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह इसे लेकर अलग अलग और नए नए बहाने बनाता रहा। महिला का कहना है कि जब उसने विराज पर दबाव डाला तो उसने दावा किया कि कुछ साल पहले उसके साथ हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

औरत से आदमी बने विराज ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध
विराज जनवरी 2020 में यह कहकर घर से गया था कि मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए कोलकाता जा रहा है। बाद में उसने बताया कि वह पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाने कोलकाता गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि औरत से आदमी बने उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। साथ ही धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। वहीं गोत्री पुलिस निरीक्षक एमके गुर्जर का कहना है कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और उसे वडोदरा लाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पति जिसे समझता रहा पूजा वह निकली हसीना बानो!
यूपी में राम की नगरी कहे जाने वाले अध्योध्या में एक अयोध्या में लवजीहाद से जुड़ा एक अलग तरह का ही मामला सामने आया है। यहां एक पति को 12 साल बाद पता चला कि जिस पत्नी को वह 12 साल तक पूजा समझता रहा वह दरअसल हसीना बानो है। उसका संबंध मुस्लिम धर्म से है।  पूरा मामला शहर के समीप बसे शाहनवाजपुर हलकारा का पुरवा का है। जहां रहने वाले जगबीर कोरी को अब इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां दी जा रही है। इसकी शिकायत उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और  पुलिस महानिरीक्षक से की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें पीड़ित जगबीर का कहना है 12 साल पहले उसकी शादी पूजा नाम की लउत्रकी से हुई थी।  दोनों पिछले 12 साल से साथ रह रहे है। इतना ही नहीं देनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन उसकी पत्नी का अचानक झुकाव इस्लाम धर्म के प्रति बढ़ गया। उसकी पत्नी ने मजार जाना और नमाज पढ़ना शुरू कर दिया है।। जब उसने मना किया तो उससे झगड़ा करने लगी। इतना ही नहीं जान से मरवाने की धमकी देती है।

वह घर में पढ़ रही थी नमाज
पीड़ित जगबीर का कहना है कि पिछले महीने 11 अगस्त को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नमाज पढ़ रही थी। बच्चों से भी जबरन नमाज पढ़ा रही थी। जब मना किा तो लड़ाई करने पर उतारू हो गई। इसके बाद अगले दिन 12 अगस्त को राजू निवासी शहनवा आशापुर थाना कोतवाली अयोध्या चार पांच अज्ञात व्यक्तियों के लोग को लेकर आया और उसे धमी और उसे बताया कि उसकी पत्नी  पूजा दरअसल मुसलमान है। उसका नाम हसीना बानो है और अमानतुल्ला की बेटी है। इसका विरोध करने पर वो सभी लोग उस पर हमलावर हो गए। साथ ही उसे जाति सूचक गाली भी दी और  कहा कि अपनी जमीन और मकान बेचकर पैसे उसकी बेटी को देकर उसे साथ में भेज दो नहीं तो हमारे धर्म के लोग तुम्हारा सिर कलम कर देंगे। इसके बाद सभी लोगों ने कीमती सामान के साथ  बैंक कागजात छीनकर ले गए। इसके बाद जब उसने घर में रखे बाक्स की तलाशी ली तो उसमें मिले कागजात में उसकी पत्नी का नाम पूजा नहीं हसीना बानो पुत्री अमानतुल्ला निवासी बुढ़नपुर जिला आजमगढ़ लिखा था।

Post Views: 120
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version