Sunday, September 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

निवेशकों के साथ चर्चा से पहले पीएम मोदी ने दिया बीजेपी सांसद और विधायकों को ये गुरुमंत्र…

DigitalDesk by DigitalDesk
February 24, 2025
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

निवेशकों के साथ चर्चा से पहले पीएम मोदी ने दिया बीजेपी सांसद और विधायकों को ये गुरुमंत्र…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों से चर्चा कर उन्हें प्रदेश के विकास का गुरुमंत्र दिया। इस दौरान सीएम डॉ.मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पार्टी सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे।

Related posts

श्रुति हासन ने पीरियड्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मर्दों को भी पीरियड्स आएं, तभी समझ आएगा दर्द’

श्रुति हासन ने पीरियड्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मर्दों को भी पीरियड्स आएं, तभी समझ आएगा दर्द’

September 20, 2026
चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

September 20, 2026
  • पीएम मोदी ने की भाजपा सांसदों, विधायकों से चर्चा
  • PM ने की मंत्री, विधायक सांसदों के साथ की बैठक
  • विकास कार्य करने की दी पीएम मोदी ने नसीहत
  • पीएम मोदी के साथ बैठक में 208 नेता रहे हुए शामिल
  • नेताओं ने बैठक को बताया सकारात्मक
  • सवा दो घंटे तक की चर्चा,फिर दिया गुरु मंत्र

भोपाल में इन्वेस्टर्स समिट से एक दिन पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेंटर में मध्यप्रदेश में बीजेपी के सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी ने विधायकों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ अपने क्षेत्र और प्रदेश का विकास ही नहीं चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए। बैठक के बाद बीजेपी के सांसदों और विधायकों ने पीएम मोदी के साथ हुई चर्चा को शानदार बताया।

बता दें पीएम नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश की यात्रा के पहले दिन छतरपुर में बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करने के बाद शाम लगभग सवा पांच बजे भोपाल पहुंचे थे। इसके बाद सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच कुशाभाऊ सभागार में पीएम मोदी ने बीजेपी के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

सोशल मीडिया पर साझा की पीएम ने जानकारी

इस संबंध में पीएम मोदी ने स्वयं रात्रि में सोशल मीडिया प्लेट फार्म के जरिए कहा कि “मध्यप्रदेश के बीजेपी सांसदों और विधायकों से चर्चा का उन्हें सुअवसर मिला। इस चर्चा के दौरान जनता जनार्दन के प्रति सांसद और विधायकों के समर्पण सेवाभाव को लेकर बातचीत हुई। सरकार की जनविकास की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर विधायकों और सांसदों से सार्थक विचार विमर्श हुआ।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा भोपाल में उन्होंने सबसे पहले श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ठाकरे जी का जीवन देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहा है। सार्वजनिक जीवन में भी ठाकरे जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

बता दें पीएम मोदी की बीजेपी के सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक देर शाम तक चली थी। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी राजभवन पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री ने राजभवन में ही रात्रिविश्राम किया।

Tags: #BJP MP and MLA#discussion with investors PM Modi#pm modi gave Guru Mantra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version