Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी देंगे चुनाव से पहले दि​ल्लीवासियों को ये बड़ी सौगात…दिल्ली का दिल जितेंगे पीएम

DigitalDesk by DigitalDesk
January 3, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Before Delhi Assembly Elections 2025 PM Modi will give a big gift to the people of Delhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी रंग नजर आने लगा है। वादे और दावे किये जाने लगे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 3 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इन योजनाओं में झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए करीब 1,675 फ्लैट, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र डब्ल्यूटीसी, द्वारका में 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास टाइप-2 क्वार्टर का उद्घाटन शामिल है।

  • पीएम मोदी देंगे दिल्लीवासियों को सौगात
  • पीएम देंगे 45 हजार करोड़ के विकासकार्यों की सौगात
  • दिल्ली में फरवरी में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
  • चुनाव से पहले सियासी रंग नजर आने लगा है
  • वादे और दावे किये जाने लगे हैं
  • पीएम नरेंद्र मोदी देंगे विकास योजनाओं की सौगात
  • झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए करीब 1,675 फ्लैट
  • नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र डब्ल्यूटीसी
  • द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर
  • सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास टाइप-2 क्वार्टर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 जनवरी को दिल्लीवासियों को करीब 45 हजार करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। दिल्ली के अशोक विहार में पीएम एक बड़ी रैली को करेंगे इस दौरान दिल्ली की जनता को वे करोड़ों की सौगात देकर चुनावी आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए करीब 4300 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं। जिसमें सबसे अहम नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कालेज की आधारशिला भी शामिल है। बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इन परियोजनाओं के जरिए केन्द्र की एनडीए सरकार ने अपने इरादे साफ कर दिया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 3 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के अशोक विहार के स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत निर्मित झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर के रहवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैट का भी दौरा करेंगे। बता दें सभी फ्लैट केंद्र सरकार की ‘घर योजना’ के तहत बनाए गए हैं। पीएम मोदी 1675 फ्लैट की चाबी पात्र हितग्रहियों को सौंपेंगे। परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को झुग्गी मुक्त बनाना है। झुग्गवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से लैस बेहतर और स्वस्थ रहने का माहौल प्रदान किया जाना है।

पीएम CBSE के इंटीग्रेटेड ऑफिस परिसर का भी करेंगे उद्घाटन

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करने वाले हैं।जिनमें सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप-II क्वार्टर और नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी शामिल है। सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II क्वार्टर में 28 टावर बनाए गए हैं। जिसमें करीब 2,500 से अधिक आवासीय फ्लैट बने हैं। पीएम दिल्ली के द्वारका में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए सीबीएसई के इंटीग्रेटेड ऑफिस परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

50 हजार से अधिक लोग होंगे रैली में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विवि में करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं की भी आधारशिला रखने वाले है। इसमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर में एक शैक्षणिक ब्लॉक के साथ दिल्ली के द्वारका में पश्चिमी परिसर में एक शैक्षणिक ब्लॉक शामिल भी है। इसके अलावा नजफगढ़ स्थित रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का भवन भी शामिल है। जिसमें शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सूत्र बताते हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से करीब 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Post Views: 427
Tags: # Delhi Assembly Elections 2025#Delhi Ashok Vihar Swabhiman Apartment#PM Modi will give a big gift to the people of Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version