भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम की घोषणा नहीं की। टीम इंडिया अपने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कमबैक का मौका दे सकती है। शमी चोट की वजह से काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में गेंदबाजी करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। शमी ने भारत के लिए आखिरी वनडे 19 नवंबर 2023 में खेला था। जो की विक्ष्व कप का फाईनल मुकाबला था। वहीं आखिरी टेस्ट भी 2023 में ही खेला था. वे इसके बाद से कमबैक नहीं कर पाए हैं। हालांकि शमी हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में जरूर खेले थे। लेकिन पैर में दिक्कत होने की वजह से उन्हें दोबारा ब्रेक लेना पड़ा. शमी ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में काफी वक्त बिताया. अब उन्होंने वापसी को लेकर अपडेट दिया है. शमी ने मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. शमी ने नेट्स में काफी पसीना बहाया. शमी ने कैप्शन में लिखा, ”गति और जुनून, दुनिया पर कब्ज़ा करने के लिए पूरी तरह तैयार.” शमी ने कैप्शन के जरिए हिंट दिया कि वे पूरी तरह से फिट हैं और सिलेक्शन के लिए भी उपलब्ध हैं. हालांकि इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नही आई है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शमी ने दिखाए अपने तेवर…बोले दुनिया ने भिड़ने को तैयार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शमी ने दिखाए अपने तेवर बोले दुनिया ने भिड़ने को तैयार
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: #ICCC Champions Trophy 2025shami
Related Content
Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल
By
DigitalDesk
September 5, 2026
Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल
By
DigitalDesk
September 5, 2026
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026