Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जाने शाह ने क्यों कहा रोहित बने रहेंगे कप्तान…चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर किया ये बड़ा दावा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 8, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
BCCI Secretary Jay Shah Champions Trophy WTC Team India Rohit Sharma Captain
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। जय शाह ने कहा कि, टी20 विश्व चैंपियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट में भारत की अगुआई जारी रखेंगे। इसके साथ ही जय शाह ने भरोसा जताया कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतेगा। रोहित शर्मा कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने हैं।

टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जय शाह ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा हाअगला चरण डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी है। मुझे रोहित शर्मा की कप्तानी पर पूरा भरोसा है कि हम इन दोनों टूनामेंट में चैंपियन बनेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • चैंपियन्स ट्रॉफी ही नहीं डब्ल्यूटीसी भी जीतेंगे
  • बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कही ये बड़ी बात
  • रोहित शर्मा बने रहेंगे टीम इंडिया के कप्तान

पाकिस्तान में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन बता दें कि, अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में आठ साल बाद किया जाएगा। इस टूनार्मेंट के कार्यक्रम का मसौदा आईसीसी को सौंपा जा चुका है लेकिन बीसीसीआई ने अब तक इसे हरी झंडी नहीं दी है।
ऐसे में समझा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई पिछली बार 2023 एशिया कप की तरह इस बार भी हाईब्रिड मॉडल लागू करने पर पूरा जोर देगा। इस मॉडल के तहत भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सीधे मुकाबले सहित अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।
बता दें रोहित शर्मा जब तक कप्तानी नहीं छोड़ते तब तक भारत को एक बार फिर अलग-अलग प्रारूपों में दो कप्तान देखने को मिलेंगे। रोहित शर्मा जहां वनडे और टेस्ट में टीम की अगुआई करेंगे तो हार्दिक पंड्या के टी20 प्रारूप में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद नजर आ रही है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत की टीम पिछले साल डब्ल्यूटीसी और विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी।
भारत अपने लगातार दस मैच जीतने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। विराट कोहली ने जब टी20 की कप्तानी छोड़ी थी तो उन्हें वनडे से भी हटा दिया गया था। उस समय कहा था कि सफेल बॉल क्रिकेट में एक ही कप्तान रहेगा।

खिलाड़ियों के संन्यास पर बोले जय शाह

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टी20 विश्व कप में भारत की जीत को खिताब हासिल करने के बाद संन्यास लेने वाले तीन क्रिकेटरों और निवर्तमान कोच राहुल द्रविड़ को समर्पित किया। शाह ने कहा वे इस जीत को टीम के कोच राहुल द्रविड़ के साथ कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को समर्पित करते हैं। यह पिछले एक साल में भारतीय टीम तीसरा फाइनल था। टीम जून 2023 में डब्ल्यूटीसी फाइनल में हारे। नवंबर 2023 में दस मैच में मिली जीत के साथ दिल जीता लेकिन खिताब से दूर रह गए जीत नहीं पाए।

शाह ने कहा उन्होंने उस समय राजकोट में कहा था कि टीम इंडिया जून 2024 में दिल भी जीतेगी और कप भी। हम अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे। भारत का कप्तान भारतीय ध्वज लहराएगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा के अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में वापसी करने की उम्मीद है। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 6 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। जिसमें से तीन श्रीलंका के खिलाफ उसकी जमीन पर खेले जाएंगे। जबकि फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला घरेलू सरजमीं पर खेली जाएगी।

Post Views: 206
Tags: #BCCI Secretary Jay Shah#Team India Rohit Sharma Captain#WTCChampions Trophy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version