Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

बीबीसी के खिलाफ गुजरात विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर सियासी जंग, बोले भूपेश बघेल- डॉक्यूमेंट्री गलत है तो उसे चुनौती दी जानी चाहिए

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
BBC bhupesh baghel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी शुरु हो गई है। पिछले दिनों गुजरात विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से डॉक्यूमेंटी बनाने को लेकर बीबीसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इस पर सियासत शुरु हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रस्ताव पारित करने से क्या होगा, अगर डॉक्यूमेंट्री गलत है तो उसे चुनौती दी जानी चाहिए।

भारत की छवि धुमिल करने का आरोप

बता दें गुजरात विधानसभा में पारित प्रस्ताव में अनुरोध किया कि केन्द्र सरकार गुजरात में 2002 के दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए बीबीसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। बीजेपी विधायक विपुल पटेल ने गुजरात विधानसभा में कहा कि बीबीसी की दो हिस्से वाली डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन में 2002 की घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। ऐसा करते हुए विश्व स्तर पर भारत की छवि धुमिल करने की कोशिश की गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बीबीसी को इस तरह डराया जा रहा है-भूपेश बघेल

इधर गुजरात विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ पारित प्रस्ताव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा डॉक्यूमेंट्री में अगर कुछ गलत है तो इसे चुनौती दी जानी चाहिए। कार्रवाई करने के दूसरे कई तरीके हैं। सीएम भूपेश ने बीजेपी का नाम लिये बगैर कहा आपने बीबीसी के खिलाफ छापे मारे। बीबीसी को डराया जो सही नहीं है। उन्होंने कहा अगर यह गलत नहीं है तो इसे स्वीकार करें। डॉक्यूमेंट्री गलत है तो कार्रवाई करने की जरूरत है। प्रस्ताव पारित करने से क्या होगा?। बता दें गुजरात विधानसभा ने 2002 के गोधरा दंगों को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रसारक के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया था। 10 मार्च को विधानसभा में ये प्रस्ताव पारित किया गया।

आमने-सामने हुई बीजेपी कांग्रेस

दरअसल बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों आमने-सामने आ गई थी। पिछले माह फरवरी में आयकर अधिकारियों ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के नई दिल्ली ही नहीं मुंबई स्थित कार्यालयों की भी तलाशी ली थी। इस कार्रवाई को डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर देखा जा रहा था।

Post Views: 172
Tags: #BBCCM Bhupesh Baghelgujarat assemblypass resolutionpolitical war
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version