Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

BBC Documentary: बीबीसी के वृत्तचित्र पर भारत की यूनिवर्सिटीज में मचा है बवाल, दिल्ली से लेकर तेलंगाना तक विवाद

DigitalDesk by DigitalDesk
January 27, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
एक डॉक्युमेंट्री, अनेक विवादः बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी फिल्म पर भारत में मची रार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

BBC Documentary: बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री, जिसका नाम ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ है, को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। खासकर भारत की नामचीन यूनिवर्सिटीज में विवाद जोरों पर है। पहले तो हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इसकी स्क्रीनिंग की गई, फिर जेएनयू और जामिया में स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हुआ और अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने का एलान किया गया है। जाहिर है कि डॉक्यूमेंट्री को लेकर विद्यार्थी राजनीतिक खेमों में बंट गए हैं।

  • अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर हलचल मच सकती है
  • नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), भीम आर्मी और कई अन्य छात्र संगठनों ने नॉर्थ कैंपस में कला संकाय के बाहर शुक्रवार शाम 4 और 5 बजे “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” की स्क्रीनिंग का आह्वान किया है
  • डीयू प्रशासन ने कहा है कि स्क्रीनिंग की इजात नहीं है और इसको रोकने के लिए  एहतियाती उपाय किए हैं
  • प्रशासन के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार की तरफ से बैन किया गया है
  • प्रशासन ने कहा, डॉक्यूमेंट्री के लिए इजाजत नहीं ली गई है. कैंपस में इसकी इजाजत नहीं होगी. प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां कर ली गई हैं, ताकि उपद्रव ना हो
  • डीयू प्रशासन का यह भी कहना है कि कैंपस के बाहर अगर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होती है तो वो पुलिस की जिम्मेदारी है

सरकार प्रोपैगैंडा बता चुकी है

बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले ही बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के लिंक को इंटरनेट पर ब्लॉक करने का निर्देश दे दिया है। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा कि इसमें निष्पक्षता का अभाव है और एक औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। हालांकि, विपक्षी दलों ने सेंसरशिप के रूप में डॉक्यूमेंट्री तक पहुंच को बलॉक करने के सरकार के कदम की आलोचना की है।

Related posts

Iran war International oil prices are rising rapidly

ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप… “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”

March 8, 2026
ICAI declares CA Foundation

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां…फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव

March 8, 2026

सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची और कानून मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई नेता इस डॉक्यूमेंट्री को बोगस और बकवास करार दे चुके हैं, तो वहीं मोहुआ मोइत्रा जैसी विपक्षी नेत्रियां इसका लिंक लगातार अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर कर रही हैं।

JNU के बाद जामिया में भी बवाल हुआ था

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया में भी विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल हो चुका है। जेएनयू में जब वामपंथी संगठन स्क्रीनिंग करने जा रहे थे तब प्रशासन ने बिजली और इंटरनेट ही काट दिया, ऐसा वामपंथी संगठनों ने आरोप लगाया। इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि दक्षिणपंथी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पथराव भी किया।

सीपीआईएम के छात्र संगठन SFI ने जामिया में भी स्क्रीनिंग का एलान किया, जिसके बाद उसके चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार को क्लास नहीं लगाने का नोटिस जारी किया। वैसे, प्रशासन ने कहा कि इसका विरोध प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन शुक्रवार को चूंकि जुमे की नमाज होती है और पहले भी नमाज के बाद जामिया के स्टूडेंट्स ने कई बार इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया है, इसलिए प्रशासन एहतियात बरत रहा है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी तनाव बना हुआ है।

Post Views: 78
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version