Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्वस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव

DigitalDesk by DigitalDesk
January 3, 2026
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, रायपुर, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
छत्तीसगढ़ में बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्वस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्वस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव

छत्तीसगढ़ का बस्तर अंचल एक बार फिर अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं के रंग में रंगने जा रहा है। वर्ष 2026 में बस्तर पंडुम को और अधिक भव्य, आकर्षक और वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी है। दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के पावन धाम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ करते हुए लोगो और थीम गीत का विमोचन किया।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

 

बस्तर पंडुम 2026 की तैयारी

लोगो और थीम गीत का विमोचन

सीएम विष्णु देव साय ने किया विमोचन

बस्तर की कला,संस्कृति परंपराओं को समर्पित

सीएम विष्णुदेव साय का बयान

बस्तर पंडुम हमारी समृद्ध जनजातीय…

..संस्कृति, लोकपरंपराओं

कला और विरासत का जीवंत मंच’

बस्तर पंडुम 2026 विश्वस्तरीय उत्सव

मां दंतेश्वरी धाम से शुभारंभ

बस्तर की आत्मा बस्तर पंडुम

जनजातीय संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

बारह विधाओं में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

वैश्विक पहचान की ओर बस्तर

राष्ट्रपति से राजदूतों तक आमंत्रण

संस्कृति, शांति और विकास संदेश

तीन चरणों में होगा आयोजन

बस्तर अब उत्सव से पहचाना

 

बस्तर अंचल की आत्मा कहे जाने वाले बस्तर पंडुम का आयोजन वर्ष 2026 में भी भव्य रूप से किया जाएगा। दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बस्तर पंडुम 2026 के लोगो और थीम गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, कला और विरासत का जीवंत मंच है। नृत्य, गीत, शिल्प, वेशभूषा, आभूषण, पारंपरिक व्यंजन, वन-औषधि और देवगुड़ियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की असली पहचान सामने आती है।

“बस्तर पंडुम बस्तर की आत्मा है। पिछली बार जो उत्साह देखने को मिला, वह अभूतपूर्व था। इस बार हम इसे और भव्य बना रहे हैं, ताकि बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर वैश्विक मंच पर पहचान बना सके।” इस वर्ष बस्तर पंडुम की प्रतियोगिताओं में बड़ी वृद्धि की गई है। जहां पिछले साल 7 विधाएं थीं, वहीं इस बार 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा, आभूषण, पूजा-पद्धति, शिल्प, चित्रकला, पारंपरिक व्यंजन-पेय, आंचलिक साहित्य और वन-औषधि शामिल हैं। आयोजन तीन चरणों—जनपद, जिला और संभाग स्तर पर होगा।

“पंडुम का अर्थ पर्व होता है। बस्तर की संस्कृति और खुशियों को सहेजने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद से इसकी शुरुआत होना हमारी परंपरा को दर्शाता है।” सरकार इस बार बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। राष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के साथ ही भारत में नियुक्त विभिन्न देशों के राजदूतों को आमंत्रित करने की योजना है। साथ ही देशभर के जनजातीय नृत्य दल और बस्तर के प्रतिभाशाली अधिकारी भी इस उत्सव का हिस्सा बनेंगे।

बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में होगा। यह आयोजन बस्तर संभाग के सात जिलों की 1,885 ग्राम पंचायतों, 32 जनपद पंचायतों और शहरी क्षेत्रों तक पहुंचेगा। पंजीयन की व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जाएगी।

बस्तर पंडुम 2026 न सिर्फ बस्तर की संस्कृति को सहेजने का माध्यम बनेगा, बल्कि शांति, पर्यटन और विकास का नया संदेश भी देगा। यह उत्सव बताएगा कि बस्तर अब संघर्ष नहीं, बल्कि सृजन, संस्कृति और उत्सव की पहचान बन चुका है।

Post Views: 153
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version