Monday, May 19, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

Basant Panchami 2023:बसंत पंचमी का त्यौहार,इस तरह करें मां सरस्वती की पूजा,घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का संचार

DigitalDesk by DigitalDesk
January 26, 2023
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार
0
Basant Panchami 2023:बसंत पंचमी का त्यौहार,इस तरह करें मां सरस्वती की पूजा,घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का संचार

Basant Panchami festival worship maa saraswati in this way there will be communication of positive energy in the house

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Basant Panchami 2023:हिंदू पंचांग के अनुसार 26 जनवरी 2023 के दिन बसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर मां सरस्वती पूजा का सर्वाधिक महत्व है। मान्यता है कि बसंत पंचमी पर ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा करने से सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हिंदू वेद एवं पुराणों में यह भी बताया गया है की बसंत पंचमी पर्व को नवीनता का प्रतीक माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन से वसंत ऋतु का शुभारंभ हो जाता है। ऐसे में बसंत पंचमी के मां सरस्वती की पूजा विधि-पूर्वक करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं।

मां सरस्वती की आराधना का पर्व है बसंत पंचमी

वसंत ऋतु के आगमन पर उत्सव मनाने का दिन वसंत पंचमी, मां सरस्वती की आराधना का विशेष पर्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि वसंत पंचमी के ही दिन ब्रम्हा जी द्वारा मां सरस्वती की उत्पत्त‍ि की गई थी। तभी से वसंत पंचमी का यह पर्व मां सरस्वती की आराधना का प्रमुख पर्व माना जाता है। इसके अलावा वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के लिए एक और कारण प्रचलित है। पुराणों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने मां सरस्वती को यह वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन सभी स्थानों में उनकी आराधना की जाएगी। इसके बाद से ही वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन का विधान है जो वर्तमान में भी जारी है।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

May 8, 2025

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त की बात करें तो माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी बुधवार 25 जनवरी दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से प्रारंभ हो गया है। इसका समापन अगले दिन 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर होगा। पूजा का मुहूर्त 26 जनवरी को सुबह 07:12 से दोपहर 12:34 तक रहेगा। इस अवधि में विधिवत माता की आराधना करें और सरस्वती वंदना का पाठ जरूर करें। आइए जानते हैं सरस्वती पूजा की विधि और माता सरस्वती को समर्पित कुछ चमत्कारी मंत्र।

इस तरह करें मां सरस्वती की पूजा

ग्रंथों और शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से पहले व्यक्ति को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करना चाहिए। साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। पुराणों में मां सरस्वती की पूजा के लिए पीले रंग का वस्त्र शुभ माना गया है। इसके बाद ईशान कोण में मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। उनको पीले रंग का वस्त्र अर्पित करने के बाद माता को हल्दी, चंदन, रोली, केसर, पीले रंग का पुष्प, मिठाई और अक्षत अर्पित करना चाहिए। पूजा स्थान पर किताब का छोटा वाद्य यंत्र जैसे बांसुरी को भी स्थापित करें और इनकी उपासना करें। इसके बाद मां सरस्वती को समर्पित मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती अवश्य करें।

इस मंत्र से प्रसन्न होती हैं मां सरस्वती

या कुंदेंदुतुषारहारधवला, या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणा वर दण्डमण्डित करा, या श्वेत पद्मासना।।
या ब्रहमाऽच्युत शंकर: प्रभृतिर्भि: देवै: सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती, नि:शेषजाड्यापहा।।
—-
ॐ श्री सरस्वती शुक्लवर्णां सस्मितां सुमनोहराम्।
कोटिचंद्रप्रभामुष्टपुष्टश्रीयुक्तविग्रहाम्।।
वह्निशुद्धां शुकाधानां वीणापुस्तकमधारिणीम्।
रत्नसारेन्द्रनिर्माणनवभूषणभूषिताम्।।
सुपूजितां सुरगणैब्रह्मविष्णुशिवादिभि:।
वन्दे भक्तया वन्दिता च।।
—
माता सरस्वती मूल मंत्र- ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः।।
सरस्वती गायत्री मंत्र- ॐ सरस्वत्यै विद्महे, ब्रह्मपुत्रियै धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात।।

बसंत पंचमी की पौराणिक कथा

बसंत पंचमी को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। पौराणिक मान्यता है कि सृष्टि रचियता भगवान ब्रह्मा ने जीवों और मनुष्यों की रचना की थी। उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि वातावरण बिलकुल शांत हो और इसमें किसी की वाणी ना हो। यह सब करने के बाद भी ब्रह्मा जी संतुष्ट नहीं थे। सृष्टि की रचना के बाद से ही उन्हें सृष्टि सुनसान और निर्जन नजर आने लगी। तब ब्रह्मा जी ने भगवान् विष्णु जी से अनुमति लेकर अपने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़का। कमंडल से धरती पर गिरने वाले जल से पृथ्वी पर कंपन हुऐ और एक अद्भुत शक्ति के रूप में चतुर्भुजी यानी चार भुजाओं वाली सुंदर स्त्री प्रकट हुई। जिनके एक हाथ में वीणा और दूसरे हाथ में वर मुद्रा थी। बाकी अन्य हाथ में पुस्तक और माला थी। ब्रह्मा जी उस स्त्री से वीणा बजाने का अनुरोध किया। देवी के वीणा बजाने से संसार के सभी जीव-जंतुओ को वाणी प्राप्त हुई। इसके बाद से देवी को मां सरस्वती कहा गया।

देखें वीडियो –

Post Views: 55
Tags: Basant Panchami 2023Hindu PanchangHindu Vedaslearning and artsMaa Saraswati PujaMother SaraswatiPuranas Spring seasonthe goddess of knowledge
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

Political stir increased in the state before Bihar assembly elections

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

पटना
Indian Army

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सचिन पायलट का बड़ा बयान …सवाल सेना के शौर्य पर नहीं…सरकार की नीति पर है…पायलट ने केन्द्र सरकार के सामने रखी ये बड़ी मांग

स्पेशल
टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 19, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version