Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बरेली को विकास का तोहफा…. सीएम योगी देंगे 22.64 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात… 6000 युवाओं को रोजगार का अवसर

DigitalDesk by DigitalDesk
August 6, 2025
in Uncategorized
0
Bareilly gets the gift of development CM Yogi gift projects Employment opportunity youth
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में 22,640 करोड़ रुपये की 545 परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। वे जनपद को विकास की नई ऊंचाई की ओर अग्रसर करेंगे। इस मौके पर बरेली मंडल के पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज का भी लोकार्पण किया जाएगा। जिसकी लागत 129 करोड़ रुपये है।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा
  • मेडिकल कॉलेज से लेकर रोजगार मेले तक
  • विकास के नए युग की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री 4 घंटे रहेंगें। जिसमें उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटेंगे और 28 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

हजियापुर को मिला यूनानी मेडिकल कॉलेज: इलाज और पढ़ाई दोनों होंगे सुलभ

बरेली मंडल को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। मुख्यमंत्री योगी हजियापुर में 129 करोड़ की लागत से निर्मित यूनानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। इस कॉलेज में अब इलाज के साथ-साथ यूनानी चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई भी कराई जाएगी। चार साल पहले इसका शिलान्यास हुआ था। अब इसका शुभारंभ पूरे मंडल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

रोजगार मेले में 6000 पदों पर चयन, युवाओं को मिला अवसर
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बरेली कॉलेज मैदान पर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 6000 से अधिक पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगे। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक डमी चेक सौंपेंगे। योजना के अंतर्गत कुल 1550 युवाओं को लोन वितरण किया गया है। उद्योग उपायुक्त विकास यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं और यह मेला युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

545 परियोजनाओं की सौगात
22,640 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी जिले की 545 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें से 223 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनका लाभ जनता को मिलना शुरू हो चुका है। इसके साथ ही करीब 322 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है।

लाभार्थियों को मिला सम्मान… लखपति दीदियों को पुरस्कार

जनसभा में मुख्यमंत्री आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूहों की “लखपति दीदियों” को मंच पर सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपेंगे। किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी परिवारों को भी डमी चेक दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा चयनित तीन खिलाड़ियों को भी मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

प्रदर्शनी, तिरंगा पंडाल और विभागीय स्टॉल्स
आयोजन को मिला भव्य रूप
बरेली कॉलेज मैदान को आयोजन के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है। तिरंगा थीम पर आधारित पंडाल और विभागों के स्टॉल्स ने आकर्षण बढ़ाया। मुख्यमंत्री जनसभा से पूर्व स्टॉल्स का निरीक्षण करेंगे और योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट भी देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा बरेली के लिए बहुआयामी सौगातों से भरा होगा।। यूनानी मेडिकल कॉलेज, हजारों युवाओं को रोजगार और करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं इस बात का संकेत हैं कि यूपी सरकार अब मंडल स्तर पर विकास को और गहराई से लागू कर रही है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 299
Tags: #Bareilly got the gift of development#CM Yogi gave the gift#Employment opportunity to the youth
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version